पाकिस्तान के आर्मी पब्लिक स्कूल पर हमले का मास्टरमाइंड यूएस ड्रोन हमले में मारा गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पेशावर में आर्मी पब्लिक स्कूल पर हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड अमेरिका के एक ड्रोन हमले में मारा गया है। आर्मी पब्लिक स्कूल में हुए आतंकी हमले में 144 बच्चों की जान चली गई थी। पाकिस्तान के दो सुरक्षा अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि आर्मी पब्लिक स्कूल पर हमले का मास्टर माइंड अफगानिस्तान में एक ड्रोन हमले में मारा गया।
अधिकारियों ने डॉन वेबवाइट को बताया कि उमर मंसूर, और अन्य आतंकी कारी सैफुल्लाह अमेरिकी ड्रोन अटैक में मारा गया। अमेरिका ड्रोन अटैक अफगानिस्तान के नानगढ़हर प्रांत के बांदार प्रांत में शनिवार को किया गया था।
एक अधिकारी ने कहा कि इस बात की पुष्टि हो गई है कि मंसूर अपने साथी सैफुल्लाह मारा गया है। यह लोग आत्मघाती हमलावरों के इंचार्ज थे।
वहीं एक दूसरे अधिकारी ने कहा कि कारी सैफुल्लाह के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि इस हमले में एपीएस हमले का मास्टरमाइंड मारा गया है।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने 25 मई को ही उमर नारे को वैश्विक आतंकी घोषित किया था। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने यह घोषणा 21 मई को बलूचिस्तान के अख्तर मंसूर के मारे जाने के बाद की थी।
पर पाकिस्तान के प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान ने और किसी अन्य संगठन ने उमर नारे के मारे जाने की पुष्टि नहीं की है। अगर यह सच है तो तहरीक-ए-तालिबान के लिए यह जोर का झटका होगी।
उमर नारे पिछले कई समय से पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर था। वह लगातार हिंसक और बार-बार आतंकी हमले कर रहा था।
बताया जा रहा है कि उमर नारे के मारे जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अब्दुल वाली को खत्म करने का लक्ष्य तय किया है। अब्दुल वाली, उमर खालिद खुरासानी और मौलवी फाजलुल्लाह का साथी है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी लगातार अफगानिस्तान के साथ सूचनाओं को साझा कर रही हैं। काबुल ने इस बात से इंकार भी नहीं किया है कि ये आतंकी उनकी धरती पर नहीं हैं।
खुरासानी पेशावर में गतिविधियों को अंजाम देता है तो फाजलुल्लाह फिरौती और हत्याओं को कबिलाई और प्रांतीय क्षेत्र में अंजाम देता है।
पाकिस्तान के पेशावर में 16 दिसंबर, 2014 को हुए आतंकी हमले का मास्टर माइंड उमर नारे ही था। इस हमले में स्कूल में पढ़ने वाले 122 बच्चे और 22 शिक्षकों व अन्य स्टॉफ की हत्या कर दी गई थी। यह ऐसा खतरनाक आतंकी हमला था जिसके बाद पाकिस्तान की सरकार ने आतंकियों के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया।