फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   APS massacre mastermind killed in US drone strike

पाकिस्तान के आर्मी पब्लिक स्कूल पर हमले का मास्टरमाइंड यूएस ड्रोन हमले में मारा गया

Tue, 12 Jul 2016 04:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 12 Jul 2016 04:00 PM IST
विज्ञापन
APS massacre mastermind killed in US drone strike
आर्मी पब्लिक स्कूल पर हमले का मास्टरमाइंड यूएस ड्रोन हमले में मारा गया - फोटो : Dawn

पाकिस्तान के पेशावर में आर्मी पब्लिक स्कूल पर हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड अमेरिका के एक ड्रोन हमले में मारा गया है। आर्मी पब्लिक स्कूल में हुए आतंकी हमले में 144 बच्चों की जान चली गई थी। पाकिस्तान के दो सुरक्षा अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि आर्मी पब्लिक स्कूल पर हमले का मास्टर माइंड अफगानिस्तान में एक ड्रोन हमले में मारा गया।

विज्ञापन


अधिकारियों ने डॉन वेबवाइट को बताया कि उमर मंसूर, और अन्य आतंकी कारी सैफुल्लाह अमेरिकी ड्रोन अटैक में मारा गया। अमेरिका ड्रोन अटैक अफगानिस्तान के नानगढ़हर प्रांत के बांदार प्रांत में शनिवार को किया गया था।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा कि इस बात की पुष्टि हो गई है कि मंसूर अपने साथी सैफुल्लाह मारा गया है। यह लोग आत्मघाती हमलावरों के इंचार्ज थे। 

वहीं एक दूसरे अधिकारी ने कहा कि कारी सैफुल्लाह के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि इस हमले में एपीएस हमले का मास्टरमाइंड मारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने 25 मई को ही उमर नारे को वैश्विक आतंकी घोषित किया था। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने यह घोषणा 21 मई को बलूचिस्तान के अख्तर मंसूर के मारे जाने के बाद की थी। 

APS massacre mastermind killed in US drone strike
सुरक्षा एजेंसियों ने अब्दुल वाली को खत्म करने का लक्ष्य तय किया - फोटो : Dawn

पर पाकिस्तान के प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान ने और किसी अन्य संगठन ने उमर नारे के मारे जाने की पु‌ष्टि नहीं की है। अगर यह सच है तो तहरीक-ए-तालिबान के लिए यह जोर का झटका होगी। 

उमर नारे पिछले कई समय से पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर था। वह लगातार हिंसक और बार-बार आतंकी हमले कर रहा ‌था।

बताया जा रहा है कि उमर नारे के मारे जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अब्दुल वाली को खत्म करने का लक्ष्य तय किया है। अब्‍दुल वाली, उमर खालिद खुरासानी और मौलवी फाजलुल्लाह का साथी है। पा‌किस्तान की खुफिया एजेंसी लगातार अफगानिस्तान के साथ सूचनाओं को साझा कर रही हैं। काबुल ने इस बात से इंकार भी नहीं किया है कि ये आतंकी उनकी धरती पर नहीं हैं।

खुरासानी पेशावर में गतिविधियों को अंजाम देता है तो फाजलुल्लाह फिरौती और हत्याओं को कबिलाई और प्रांतीय क्षेत्र में अंजाम देता है।

पाकिस्तान के पेशावर में 16 दिसंबर, 2014 को हुए आतंकी हमले का मास्टर माइंड उमर नारे ही था। इस हमले में स्कूल में पढ़ने वाले  122 बच्चे और 22 शिक्षकों व अन्य स्टॉफ की हत्या कर दी गई थी। यह ऐसा खतरनाक आतंकी हमला था जिसके बाद पाकिस्तान की सरकार ने आतंकियों के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed