{"_id":"5b94360f867a557ec86b9858","slug":"another-economist-dr-imran-rasul-resigned-from-imran-khan-s-advisory-council","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्थशास्त्री आतिफ को हटाने पर पाक में उबाल, एक और इकोनॉमिस्ट ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
अर्थशास्त्री आतिफ को हटाने पर पाक में उबाल, एक और इकोनॉमिस्ट ने दिया इस्तीफा
एजेंसी, इस्लामाबाद
Updated Sun, 09 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी) से शनिवार को एक अन्य अर्थशास्त्री डॉ. इमरान रसूलल ने इस्तीफा दे दिया। परिषद से प्रसिद्ध शिक्षाविद् डॉ. आतिफ मियां को उनके अहमदी मजहब के लिए निकाले जाने के विरोध में यह इस्तीफा हुआ है। डॉ. रसूल यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं।
विज्ञापन
डॉ. रसूल ने ट्वीट किया कि ‘भारी दिल के साथ मैंने आज सुबह इस्तीफा दे दिया। मैं कामना करता हूं कि सरकार और ईएसी अपने आगे के काम में सफल हो और निष्पक्ष, साक्ष्य आधारित सलाह देने के इच्छुक बने रहेंगे, ताकि देश के निर्माण में आर्थिक नीति को बेहतर बनाने में मदद हो सके।’
विज्ञापन
पाकिस्तान के जियो न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सरकार द्वारा शुक्रवार को डॉ. आतिफ मियां को परिषद से बाहर किए जाने के कुछ घंटों बाद ही हार्वर्ड केनेडी स्कूल में अंतरराष्ट्रीय वित्त और विकास के प्रोफेसर डॉ. आसिम एजाज ख्वाजा ने ईएसी के सदस्य के रूप में इस्तीफा दे दिया था, जिसके एक दिन बाद रसूल ने इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
प्रिंसटन विश्वविद्यालय और वूडरो विल्सन स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी के प्रफेसर डॉ. आतिफ मियां को पिछले सप्ताह परिषद में नियुक्त किया गया था। मियां ने कहा कि वह इस्तीफा इसलिए दे रहे हैं, क्योंकि सरकार को उनकी नियुक्ति को लेकर धार्मिक-राजनीतिक दलों से दबाव का सामना करना पड़ रहा है।
सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने डॉ. आतिफ मियां के निष्कासन को लेकर ट्विटर पर कहा, ‘सरकार विद्वानों और सभी सामाजिक समूहों के साथ आगे बढ़ना चाहती है और अगर किसी एक की नियुक्ति से इसपर विपरीत प्रभाव पड़ता है तो यह अनुचित है।’