फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Amir Hamza who was Lashkar-e-taiba co founder made new terrorist organisation

लश्कर-ए-तैयबा में फूट, अलग हुआ आतंकी आमिर हमजा का गुट

Mon, 12 Mar 2018 12:05 PM IST
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Mar 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
Amir Hamza who was Lashkar-e-taiba co founder made new terrorist organisation
आमिर हमजा - फोटो : फाइल

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की आपसी फूट ही बाहर निकल कर सामने आई है। फंड की कमी के चलते आतंकी संगठन में बिखराव हो गया है। जिसका परिणाम यह हुआ कि लश्कर के सह-संस्थापक सदस्य मौलाना आमिर हमजा ने खुद को संगठन से अलग कर लिया है और अपना नया संगठन गठित कर लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आमिर की नाराजगी हाफिज सईद से है। दरअसल आमिर हमजा, हाफिज सईद की शह पर लश्कर-ए-तैयबा का संचालन करता था। लेकिन जमात उद दावा पर लगी पाबंदी के बाद आमिर हमजा को मिलने वाली फंडिंग बंद हो गई। यहीं से आपसी मनमुटाव शुरू हो गया। और अब नाराज आतंकी आमिर ने संगठन से अलग होने का फैसला कर लिया। 
विज्ञापन


कौन है आमिर हमजा 

आमिर हमजा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गुंजरवाला के रहने वाला है। साल 2012 में इसे अमेरिका ने वैश्विक आतंकी घोषित किया था। आतंकी आमिर हमजा 26/11 मुंबई हमले का मोस्टवांटेड आरोपी भी है। लश्कर-ए-तैयबा से अलग होकर आमिर हमजा ने नए संगठन का गठन किया है, जिसका नाम जैश-ए-मनक्फा है। Let की तरह JeM भी फंड जुटा रहा है। खुद को साबित करने के लिए यह संगठन कश्मीर में गतिविधियां बढ़ा सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed