फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   America: Pakistan imposes restrictions on movement of USA diplomats

पाकिस्तान ने लिया ट्रंप से बदला, अमेरिकी राजनयिकों पर लगाए कड़े यात्रा प्रतिबंध

Sat, 12 May 2018 05:20 AM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Sat, 12 May 2018 05:20 AM IST
विज्ञापन
America: Pakistan imposes restrictions on movement of USA diplomats

अमेरिका द्वारा पाक राजनयिकों पर यात्रा प्रतिबंध लागू करने के बाद पाकिस्तान ने भी जस को तस की तर्ज पर शुक्रवार को देश में अमेरिकी राजनयिकों पर पारस्परिक यात्रा प्रतिबंध लगा दिए। अमेरिका में पाक राजनयिकों पर लगाए गए यात्रा प्रतिबंध शुक्रवार से ही लागू हो रहे हैं। पाक विशेषज्ञों ने माना कि इससे पहले पाक-अमेरिकी रिश्ते कभी इतने बुरे नहीं रहे जितने इन प्रतिबंधों के लागू होने के बाद खराब होने का संकेत दे रहे हैं।

विज्ञापन


डॉन न्यूज के मुताबिक इस्लामाबाद में बृहस्पतिवार को एक मंत्रालय स्तरीय अधिसूचना जारी करते हुए अमेरिकी दूतावास को बता दिया गया था कि अमेरिकी प्रतिबंध लागू होने के तुरंत बाद पाक में भी ये प्रतिबंध लागू माने जाएंगे। इसके साथ-साथ पाक  हवाई अड्डों और बंदरगाहों पर अमेरिकी राजनयिक कार्गो को भी विएना संधि के अनुच्छेद 27 के मुताबिक जांच में छूट नहीं दी जाएगी। अधिसूचना में कहा गया है कि विदेशी राजनयिकों व पाक अधिकारियों के बीच वार्ता नियंत्रण वाले नियम भी प्रभावित हो जाएंगे।
विज्ञापन


अधिसूचना में अमेरिकी राजनयिकों को दी गई सात सुविधाएं वापस ले ली गई हैं। इनमें अधिकृत वाहनों पर गैर-राजनयिक नंबर प्लेटों का उपयोग, एक से अधिक पासपोर्ट और ओवरशूटिंग वीजा अवधि का उपयोग शामिल है। अमेरिकी दूतावास अब पाक में न तो वाहनों पर टिंटेड विंडो का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे और न ही बायोमेट्रिक सत्यापित सिम के बिना उसका प्रयोग कर पाएंगे। पाक स्थित अमेरिकी दूतावास को अब आवास पर रेडियो संचार स्थापित करने या संपत्ति किराए पर लेने अथवा किसी एक संपत्ति से दूसरी में जाने के लिए भी मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका पहले ही लगा चुका है पाक राजनयिकों पर प्रतिबंध

इससे पहले अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने पाक राजनयिकों पर वाशिंगटन स्थित दूतावास या अन्य अमेरिकी शहरों के वाणिज्यिक दूतावासों के 40 किलोमीटर तक यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। यानी पाक राजनयिकों को अमेरिका में 40 किलोमीटर या अधिक दूरी की यात्रा के लिए अनुमति लेना जरूरी कर दिया। पहले यह प्रतिबंध एक मई से लागू होने थे लेकिन बाद में इन्हें 11 मई तक स्थगित कर दिया गया था। अमेरिका में पाक राजदूत एजाज चौधरी ने कहा कि मेरे विचार से अमेरिका का फैसला सही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed