{"_id":"5ad0ada84f1c1b672c8b4571","slug":"america-may-stop-millions-of-dollar-aid-to-pakistan-on-issue-of-human-trafficking","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक को बंद हो सकती है एक और अमेरिकी मदद, करोड़ों डॉलर की मदद पर मंडराया खतरा","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक को बंद हो सकती है एक और अमेरिकी मदद, करोड़ों डॉलर की मदद पर मंडराया खतरा
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
Updated Fri, 13 Apr 2018 06:46 PM IST
विज्ञापन
America-Pakistan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी पनाहगाह को लेकर पाक को दी जाने वाली दो अरब डॉलर की मदद रोकने के बाद अमेरिका अब मानव तस्करी के मुद्दे पर एक बार फिर पाकिस्तान की मदद रोक सकता है। ट्रंप प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि पाक ने मानव तस्करी रोकने के लिए उचित कदम नहीं उठाए तो उसे मिलने वाली असैन्य मदद में भी कटौती कर दी जाएगी।
यदि अमेरिका मानव तस्करी को आधार बनाकर पाक की असैन्य मदद को रोकता है तो दोनों देशों के बीच पिछले कुछ महीने से चल रहा तनाव और बढ़ सकता है। माना जा रहा है कि अमेरिकी विदेश मंत्रालय पाक को मानव तस्करी मामले में सबसे खराब काम करने वाले देशों की सूची में शामिल कर सकता है।
ऐसा होने पर अमेरिका द्वारा पाक को दी जाने वाली 26 करोड़ 50 लाख डॉलर की असैन्य सहायता के एक बड़े हिस्से पर रोक लग सकती है। अमेरिकी कानून के तहत मानव तस्करी मामले में सबसे नीचे रहने वाले देशों पर यह प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
हालांकि यह भी संभव है कि संघीय कानून में ट्रंप पूरी या आंशिक छूट दे दें, लेकिन पाक अमेरिकी रिश्तों में आती खटास को देखते हुए इसकी संभावना कम ही दिखती है। ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस मसले पर फिलहाल कोई फैसला नहीं हुआ है लेकिन पाक को सहायता कटौती से बचाव के लिए अपनी रैंकिंग सुधारनी होगी।
हालांकि पाक अर्थव्यवस्था के लिए यह बहुत छोटी फंडिंग है लेकिन यदि अमेरिका ने आईएमएफ और वर्ल्ड बैंक जैसे वैश्विक संगठनों से मिलने वाले सहयोग का भी विरोध किया तो इसका पाक को बड़ा खामियाजा चुकाना होगा।