फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Amazing scenes outside home of Pakistani Captain Sarfraz Ahmed on his arrival in Karachi

चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर घर पहुंचे पाक कप्तान सरफराज, 1992 की विश्वविजेता टीम जैसा हुआ स्वागत

Tue, 20 Jun 2017 09:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Tue, 20 Jun 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
Amazing scenes outside home of Pakistani Captain Sarfraz Ahmed on his arrival in Karachi
चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर घर पहुंचे सरफराज, 1992 की विश्वविजेता टीम जैसा हुआ स्वागत - फोटो : trending pk
पाकिस्तान कप्तान सरफराज अहमद का कराची एयरपोर्ट पर सैकड़ों प्रशंसकों ने घर लौटने पर नायक की तरह स्वागत किया। इंग्लैंड से चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर लौटे सरफराज की एक झलक पाने को समर्थक बेताब नजर आए। पाकिस्तान टीम ने फाइनल में गत चैंपियन भारतीय टीम को 180 रन से हराकर खिताब पर कब्जा किया था। 
विज्ञापन


सरफराज के सम्मान में काफी अधिकारी भी एयरपोर्ट पर मौजूद थे। उन्हें गुलदस्तों के अलावा सम्मान के तौर पर टोपी और शॉल प्रदान की। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद ट्रॉफी के साथ घर पहुंचे, तो वहां हजारों लोगों को भीड़ पहले से ही उनका इंतजार कर रही थी। 
विज्ञापन


कुछ प्रशंसकों का कहना था कि इस स्वागत समारोह ने 1992 में विश्व कप जीतकर लौटी इमरान खान की टीम के हुए स्वागत की याद ताजा कर दी। फर्क सिर्फ यह था कि उस समय पूरी टीम एक साथ आई थी और इस बार कप्तान सरफराज साथी रुमान रईस के साथ कराची पहुंचे। कुछ खिलाड़ी छुट्टियां मनाने के लिए लंदन रुक गए। कुछ कराची आने की जगह सीधे अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो गए।  सरफराज और रूमान रईस को कड़ी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाक कप्तान के एयरपोर्ट से सेंट्रल कराची स्थित घर पहुंचने तक जश्न का सिलसिला जारी रहा। लोग छतों और बालकनी में खड़े थे। उनके स्वागत में रास्ते में गुलाब के फूलों की पखुंड़ियां बिछीं थीं। सरफराज ने कहा कि पहला मैच हारने के बाद सभी खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की। हमारी टीम काफी युवा है, नौ खिलाड़ी पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट खेल रहे थे। इनमें भी चार से पांच खिलाड़ी ऐसे थे जो पहली बार टीम में खेल रहे थे। यह पाकिस्तान क्रिकेट के लिए अच्छा संकेत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed