फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   all muslims is not responsible for terrorist

'आतंकवाद के लिए सारे मुसलमानों को दोष न दें'

Wed, 16 Dec 2015 04:07 PM IST
Updated Wed, 16 Dec 2015 04:07 PM IST
विज्ञापन
all muslims is not responsible for terrorist

मलाला यूसुफजई ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की दौड़ में शामिल डोनाल्ड ट्रम्प के अमेरिका में मुसलमानों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के बयान की निंदा की है। नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला ने कहा कि ट्रम्प की टिप्पणी 'घृणा से भरी' है।

विज्ञापन


मलाला के अनुसार 'आतंकवाद' के लिए सिर्फ मुसलमानों को जिम्मेदार ठहराने से मुस्लिम युवाओं में कट्टरपंथ को और बढ़ावा मिलेगा।

मंगलवार को बर्मिंघम में एक कार्यक्रम में मलाला ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया, "ऐसी टिप्पणियों को सुनना वास्तव में दुखद है जो नफरत से और पूरी तरह से दूसरों के साथ भेदभाव की विचारधारा से भरी हुई हैं" ये कार्यक्रम पेशावर में आर्मी पब्लिक स्कूल पर तालिबान हमले के एक वर्ष पूरा होने पर आयोजित किया गया था। इस हमले में 140 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकांश स्कूली बच्चे थे।
विज्ञापन

मीडिया और नेताओं से सावधानी बरतने की अपील

all muslims is not responsible for terrorist

ये कार्यक्रम पेशावर में आर्मी पब्लिक स्कूल पर तालिबान हमले के एक वर्ष पूरा होने पर आयोजित किया गया था। इस हमले में 140 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकांश स्कूली बच्चे थे।

तालिबान ने 2012 में लड़कियों के शिक्षा के अधिकार का झंडा उठाने वाली मलाला के सिर पर भी गोली मारी थी। लेकिन उनकी जान बच गई थी।

18 साल की मलाला ने इस तरह के मामलों पर मीडिया और नेताओं से सावधानी बरतने की अपील की। उनका कहना था, ''अगर आपका इरादा आतंकवाद को रोकना है तो पूरी मुस्लिम आबादी को इसके लिए दोष देने की कोशिश न करें, क्योंकि इससे आंतकवाद नहीं रूक सकता।''

मलाला ने पूरी दुनिया में गुणवत्ता वाली शिक्षा दिए जाने की वकालत करते हुए कहा कि 'आतंकवाद और नफ़रत की मानसिकता को हराने के लिए ये ज़रूरी है'। उनके अनुसार ऐसी मानसिकता के कारण ही पेशावर जैसे हमले होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed