{"_id":"57f78f834f1c1b6c5326f51c","slug":"all-doors-are-open-to-talk-with-indian-army-pakistan-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना के साथ बातचीत के सभी रास्ते खुले हैं : पाक आर्मी","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
भारतीय सेना के साथ बातचीत के सभी रास्ते खुले हैं : पाक आर्मी
एजेंसी/ इस्लामाबाद
Updated Fri, 07 Oct 2016 05:35 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की आर्मी ने भारत पर तनाव बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि भारतीय सेना से बातचीत के लिए हॉटलाइन समेत सभी रास्ते खुले हुए हैं। पाकिस्तान के इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल असीम बाजवा ने कहा कि भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा का उल्लंधन कर फायरिंग की और उसके कुछ देर बात उन्होंने एलओसी को पार कर सर्जिकल स्ट्राइक करने का दावा किया।
विज्ञापन
बाजवा ने कहा कि हमने जमीनी सच्चाई का पता लगाया और पाया कि भारत का दावा पूरी तरह से गलत है। बाजवा ने बृहस्पतिवार को चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ से कहा कि हमें एलओसी से लगते क्षेत्रों में भारी गोलाबारी के सुबूत मिले। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर सीमा पर फायरिंग होगी तो तनाव बढ़ेगा। इसके बाद भारत की ओर से लगातार बयानबाजी और घोषणाओं ने स्थिति को और खराब कर दिया।
विज्ञापन
बाजवा ने कहा कि भारत की ओर से पिछले सप्ताह से हुई गोलीबारी में दो पाकिस्तानी जवानों की मौत हो गई, जबकि नौ घायल हो गए। हालांकि सेना के प्रवक्ता ने बातचीत के जरिए मौजूदा तनाव को दूर करने पर बल दिया है।
विज्ञापन