फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   al - qaeda deputy chief killed in drone strike

अल-कायदा उप प्रमुख की ड्रोन हमले में मौत

Sun, 09 Dec 2012 11:52 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2012 11:52 AM IST
विज्ञापन
al - qaeda deputy chief killed in drone strike

चरमपंथी संगठन अल-क़ायदा के उप प्रमुख शेख़ ख़ालिद बिन अबदुर्रहमान की एक अमरीकी ड्रोन हमले में मौत हो गई है।

विज्ञापन


ख़ालिद बिन अबदुर्रहमान, अल-का़यदा प्रमुख अयमन अल-जवाहिरी के बाद संगठन में दूसरे प्रमुख नेता थे और उन्हें शेख़ अबु ज़ैद अल कुवैती के नाम से भी जाना जाता था।

पाकिस्तान के उत्तरी वज़ीरिस्तान के मीरान शाह में संगठन से जुड़े नेताओं ने बीबीसी को बताया कि अल-क़ायदा नेता की मौत गुरुवार को हुए एक ड्रोन हमले में हुई और इस हमले में उनके 10 और साथी मारे गए हैं।
विज्ञापन


प्रशासन ने शेख़ ख़ालिद की मौत की पुष्ठि नहीं की है और न ही इससे इंकार किया है।

'पहले भी हमले'

छियालीस साल के शेख़ ख़ालिद को अबु यहया अल लिब्बी के बाद अल-क़ायदा का उप प्रमुख बनाया गया था।

इससे पहले वो संगठन के शरीया मामलों की समिति में काम करते थे।

तालिबान सुत्रों का कहना है कि शेख़ ख़ालिद पर इससे पहले भी हमले होते रहे थे लेकिन वो उनसे बचने में कामयाब रहे थे।

गुरुवार को अमरीकी चालक रहित विमान ने मीरान शाह से 13 किलोमीटर दूर मौजूद मुबारक शाही गांव पर हमला किया था जिसमें शुरुआती ख़बरों के मुताबिक़ तीन लोगों के मारे जाने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया था कि मारे जाने वालों में एक व्यक्ति उज़बेक था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed