{"_id":"5c81ba82bdec2214084cd045","slug":"after-the-pulwama-attack-jaish-will-answer-indian-dossier-soon-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमले के बाद जैश पर भारतीय डोजियर का जल्द जवाब देंगे: पाकिस्तान","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पुलवामा हमले के बाद जैश पर भारतीय डोजियर का जल्द जवाब देंगे: पाकिस्तान
Fri, 08 Mar 2019 06:12 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Fri, 08 Mar 2019 06:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पाकिस्तान का कहना है कि वह आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद पर भारत की ओर से सौंपे गए डोजियर का जल्द जवाब देगा। पिछले महीने 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए आतंकी हमले में जैश की संलिप्तता को लेकर भारत ने पाकिस्तान को डोजियर सौंपा है। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ने ली थी, जिसमें 40 भारतीय जवान शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा कि जैश पर भारत के डोजियर का आंकलन किया जा रहा है। भारतीय डोजियर का पाकिस्तान की ओर से जल्द जवाब दिया जाएगा। संवाददाताओं से बात करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता फैसल ने दाव किया, ‘सीमा पर जारी तनाव के मसले पर पाकिस्तान ने भारतीय सेना को कूटनीतिक और राजनीतिक दोनों तरीके से शिकस्त दी है।
विज्ञापन
यही वजह है कि पिछले कुछ दिनों दोनों देशों के बीच तनाव में कमी आई है। हम शांति चाहते हैं, लेकिन जब भी बात करने की कोशिश करते हैं तो इसे कमजोरी समझ लिया जाता है।’ करतारपुर कॉरिडोर पर उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान और आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा ने पहल की थी। इसी सिलसिले में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल 14 मार्च को भारत दौरे पर जाएगा।
विज्ञापन