फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   after religious protest in Pakistan their government seeks political settlement to solve the issue

मिलिट्री को साइड कर प्रदर्शन को रोकने के लिए राजनीतिक हल खोज रहा पाक

Mon, 27 Nov 2017 09:25 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Mon, 27 Nov 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
after religious protest in Pakistan their government seeks political settlement to solve the issue

पाकिस्तान में हो रहे सांप्रदायिक विरोध प्रदर्शन को लेकर टॉप सिविलियन और मिलिट्री लीडरशीप के बीच रविवार को अहम बैठक हुई। बैठक में यह तय हुआ है कि मामले को राजनीतिक हल से सुलझाने की कोशिश की जाएगी और पाकिस्तान मिलिट्री की इसमें कोई भूमिका नहीं होगी।

विज्ञापन


ये बैठक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बजवा समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे। हालांकि, मिलिट्री कई अहम बिल्डिंगों की सुरक्षा के लिए तैनात रहेगी। दरअसल, मिलिट्री की ओर से हुई कार्रवाई में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 200 से ज्यादा घायल हो गए।
विज्ञापन


बता दें कि चुनाव प्रक्रिया के शपथ पत्र में पैगम्बर मोहम्मद का नाम हटा दिए जाने के बाद पाकिस्तान में हिंसा भड़क उठी थी। हालातों को देखते हुए पाकिस्तान सरकार ने पुरानी प्रक्रिया फिर से बहाल कर दी, लेकिन प्रदर्शनकारी अभी भी कानून मंत्री जाहिद हामिद के इस्तीफे पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, इस्लामाबाद में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के बाद भारी हिंसा भड़क उठी। हिंसा की लपटों ने कराची और लाहौर समेत अन्य शहरों को भी चपेट में ले लिया। सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच संघर्ष में 200 से अधिक लोग घायल हो गए।

पढ़ें: पाक सेना प्रमुख बोले- भारत के साथ शांति के रिश्ते चाहता है पाकिस्तान


प्रदर्शनकारियों ने पाक के कानून मंत्री जाहिद हमीद के घरपर भी हमला किया था। इस बीच, हालात बेकाबू होते देख सरकार ने निजी टीवी चैनलों के प्रसारण के साथ ही फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब पर भी रोक लगा दी। स्थिति नियंत्रित करने के लिए इस्लामाबाद में सेना को बुला लिया गया है।

पाक में पारित नए चुनाव अधिनियम 2017 के बदलाव के विरोध में इस्लामाबाद स्थित फैजाबाद इंटरचेंज में 8 नवंबर से डेरा डाले कट्टर धार्मिक समूहों के कार्यकर्ताओं के खिलाफ इस्लामाबाद पुलिस की कार्रवाई के बाद हिंसा भड़की। गुस्साए लोगों ने सुरक्षाकर्मियों पर पथराव और सड़कों पर आगजनी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी और राजनेताओं के घर पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed