फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   After pulwama terror attak Pakistan to stay on FATF grey list for terror financing

हाफिज सईद पर बैन का दांव हुआ फेल, FATF की ग्रे लिस्ट में ही रहेगा पाकिस्तान 

Fri, 22 Feb 2019 03:37 PM IST
तिवारी अभिषेक वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: तिवारी अभिषेक Updated Fri, 22 Feb 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
After pulwama terror attak Pakistan to stay on FATF grey list for terror financing
सांकेतिक तस्वीर

आतंकवाद वित्तपोषण पर नजर रखने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) ने कहा कि पाकिस्तान जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा जैसे आतंकी संगठनों की फंडिंग रोकने में नाकाम रहा है। एफएटीएफ ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अक्तूबर, 2019 तक अगर पाकिस्तान उसकी 27 मांगों पर काम नहीं करता है तो उसे ‘ग्रे’ से ‘ब्लैक’ लिस्ट में डाल दिया जाएगा। 

विज्ञापन


पेरिस स्थित इस संस्था ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान को अपनी रणनीतिक खामियों को दूर करने की अपनी योजना पर अमल के लिए काम जारी रखना होगा। इसके तहत वह आतंकी संगठनों के वित्तपोषण के जोखिम को लेकर संवेदनशीलता के आधार पर निगरानी करे। फिलहाल, वह आईएस, अलकायदा, जमात-उद-दावा, फालेह-ए-इंसानियत, लश्कर-ए-ताइबा, जैश-ए-मोहम्मद, हक्कानी नेटवर्क और तालिबान से जुड़े लोगों की ओर से पेश किए जा रहे आतंकवाद वित्तपोषण जोखिम को लेकर उचित समझ नहीं दिखा रहा।
विज्ञापन




एक सप्ताह चली बैठक के बाद एफएटीएफ ने पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में बरकरार रखने का फैसला किया। बैठक में शामिल रहे भारतीय अधिकारी ने बताया कि एफएटीएफ ने पाकिस्तान को मई, 2019 तक कार्ययोजना को पूरा करने को कहा है। जून 2019 में इसकी पुनर्समीक्षा होगी। अब पाकिस्तान के पास अक्तूबर तक का समय है। अगर वह सुधार नहीं करता है तो उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर कोरिया और ईरान ब्लैक लिस्ट में 
इस समय उत्तर कोरिया और ईरान ब्लैक लिस्ट में शामिल हैं। अगर पाकिस्तान को भी इस सूची में डाल दिया जाता है तो इससे उस पर बड़ा असर पड़ेगा। ब्लैक लिस्ट किए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय बैंक पाकिस्तान से बाहर जा सकते हैं और इससे उसका राजस्व घाटा बढ़ सकता है। 

एफएटीएफ ने की पुलवामा हमले की निंदा 
एफएटीएफ ने कहा कि वह पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में भारतीय सुरक्षाबलों पर हुए आतंकी हमले पर गौर करते हुए गंभीर चिंता जताता है और उसकी निंदा करता है। 

क्या होता है एफएटीएफ

इसका गठन 1989 में दुनिया के 37 देशों ने मिलकर किया था। इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय वित्तीय व्यवस्था को मनी लांड्रिंग और आतंकी फंडिंग जैसे खतरों से दुनिया को बचाना है। यह वैश्विक आंतकी संगठनों पर वित्तीय प्रतिबंध लगाने के लिए एक प्रहरी के रूप में काम करने वाला संगठन है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed