फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   After jokes of Egg and chicken plan on twitter,  Pakistan PM Imran defends 

अपनी "चिकन- अंडा" योजना का मजाक उड़ता देख बचाव में उतरे पाक पीएम 

Sun, 02 Dec 2018 10:31 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 02 Dec 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
After jokes of Egg and chicken plan on twitter,  Pakistan PM Imran defends 
इमरान खान - फोटो : फाइल फोटो

पकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश से गरीबी मिटाने के लिए एक नई योजना पेश की। जिसके तहत गरीब महिलाओं को अंडा और चिकन दिया जाएगा। लेकिन उनकी ये बात शायद लोगों को रास नहीं आई और ट्विटर पर उनका खूब मजाक उड़ाया गया।  


loader

अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर एक सम्मेलन के दौरान खान ने गुरुवार को कहा कि सरकार गरीब महिलाओं को अंडा और चिकन उपलब्ध कराएगी जिससे वह खुद का मुर्गी पालन का व्यवसाय शुरू कर सकें। उन्होंने कहा, "योजना की जांच की जाएगी और सरकार उन्हें इंजेक्शन भी देगी ताकि वह चिकन्स की संख्या बढ़ा सकें।"  लेकिन ट्विटर पर पाक पीएम की "चिकन और अंडा योजना" का खूब मजाक उड़ा। 

अपनी योजना का ट्विटर पर मजाक उड़ते देख इमरान खान बचाव में आए। उन्होंने ट्विटर पर एक लेख साझा किया जो बिल गेट्स के चिकन प्लैन से संबंधित था। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "उपनिवेशक मानने वालों के लिए अगर देसी गरीबी को खत्म करने के लिए चिकन की बात कहे तो उसका मजाक उड़ाया जाता है लेकिन अगर कोई "विलायती" बात करे तो उसे उसकी प्रतिभा समझा जाता है।"
 
वहीं खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ ने भी उनकी योजना का समर्थन करते हुए ट्वीट किया और लिखा, "माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने अफ्रीका में अधिक गरीब लोगों की मदद करने के लिए एक अभियान चलाया था। जिसके तहत लोगों को चिकन दिए गए थे। हालांकि जब पीएम इमरान खान ने इस बारे में कहा तो वह मुद्दा बन गया। प्रचारक वास्तव में अपनी नफरत से ऊपर नहीं बढ़ सकते हैं।"

उनकी इस योजना पर लोगों ने कुछ इस तरह अपनी प्रतिक्रिया दी, किसी ने कहा कि उनके चिकन ने उस दिन अंडा नहीं दिया तो क्या वह उसे इंजेक्शन देंगे। तो किसी ने कहा कि पीएम हाउस की मीटिंग में क्या वह इन्हीं सब पर चर्चा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed