मौत के 47 साल बाद जिन्ना की बहन के नाम आया पानी का बिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी अधिकारियों ने देश के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की बहन फातिमा जिन्ना के नाम 2,63,774 रुपये का पानी का बिल भेजा है, जबकि फातिमा की मौत को 47 साल बीत चुके हैं।
कराची जल और सीवरेज बोर्ड की ओर से भेजे गए नोटिस में फातिमा को 10 दिन के भीतर बिल का भुगतान करने को कहा गया है।
ऐसा न करने पर पानी और सीवरेज का कनेक्शन काटने की बात कही गई है। कराची के कमिश्नर ने कहा है कि उन्होंने कराची जल बोर्ड के प्रबंध निदेशक को नोटिस वापस लेने को कहा है।
बिल जमा नहीं करने पर कार्रवाई
द न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक नोटिस में कहा गया है कि अगर ये बिल जमा नहीं किया जाता तो भू-राजस्व अधिनियम के तहत संपत्ति जब्त और नीलाम की जा सकती है। साथ में जुर्माना भी लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है।
बकाया भुगतान करने की आखिरी तारीख 28 मई थी। नोटिस में यह भी कहा गया है कि भुगतान न कर पाने का कोई बहाना स्वीकार नहीं किया जाएगा।
फातिमा का पता आरए 241, कैंट लिखा है, जो जिन्ना की संपत्ति है और इसे अब संग्रहालय का रूप दिया जा चुका है। यहां पाकिस्तानी नेता और उनकी बहन के इस्तेमाल में आने वाले सामानों को रखा गया है।
मार्च 1944 में जिन्ना ने 1.15 लाख रुपये में ‘फ्लैग स्टाफ हाउस’ खरीदा था। 1948 में फातिमा इस घर में रहने आईं और 1964 तक यहां रहीं।