फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   ADB declines to fund Pakistan's big dam project in PoK

एशियन बैंक का पाकिस्तान को पैसे देने से इनकार

Fri, 28 Oct 2016 12:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 28 Oct 2016 12:27 PM IST
विज्ञापन
ADB declines to fund Pakistan's big dam project in PoK
दियामेर-भाषा बांध
भारत को पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कूटनीतिक जीत मिली है।  एशियन डवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने पीओके में बांध बनाने के लिए पड़ोसी देश पाकिस्तान को फंड देने से इनकार कर दिया है।  बैंक ने पाकिस्तान को 14 अरब डॉलर कर्ज देने से पीछे हट गया। पीओके के गिलगित बालतिस्तान में पाकिस्तान के बांध पर भारत ने आपत्ति जताई थी। हालांकि पाकिस्तान ने 2009-10 के इस प्रोजेक्ट पर काम जारी रखा। इस पर तत्कालीन यूपीए सरकार ने एशियाई बैंक और वर्ल्ड जैसी संस्थाओं के सामने आपत्ति दर्ज कराई थी।   
विज्ञापन


 नरेंद्र मोदी सरकार ने   2014 में पीओके में पाकिस्तान की बांध परियोजना का मामला अमेरिका के साथ भी उठाया था। भारत ने कहा था कि  अमेरिकी संस्थाओं को भी पाक अधिकृत कश्मीर में परियोजनाओं के लिए पैसा नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन


भारत के विरोध के लिहाज से दियामेर-भाषा बांध पाकिस्तान के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना हुआ है।  उड़ी आतंकी हमलों के बाद भारत के पाकिस्तान के प्रति कड़े रुख को देखते हुए यह पाकिस्तान के लिए किरकिरी होने जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले वर्ल्ड बैंक भी कर चुका है इनकार

ADB declines to fund Pakistan's big dam project in PoK
दियामेर-भाषा बांध
यह पहला मौका नहीं है जब कर्ज देने वाली अहम संस्था ने पाकिस्तान को एक विवादित परियोजना के लिए पैसे देने से इनकार किया हो। इससे पहले  वर्ल्ड बैंक भी पाकिस्तान की एक पनबिजली परियोजना के लिए पैसे देने से पीछा हट गया था।  तब भी कारण ही वही था, भारत ने पाकिस्तान के उस प्रोजेक्ट के लिए  एनओसी नहीं दी थी।

भारत का रुख रहा है कि वर्ल्ड बैंक या ऐसी ही संस्थाओं को पीओके पीओके की विवादित परियोजना के लिए फंड नहीं देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed