फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Actress Sridevi`s death too big news on Pakistani TV channel Geo News

पाकिस्तानी टीवी चैनल Geo News पर भी श्रीदेवी की मौत बनी बड़ी खबर

Mon, 26 Feb 2018 02:16 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
Actress Sridevi`s death too big news on Pakistani TV channel Geo News

मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन पर दुनिया भर से श्रद्धांजलि दी गई। भारत समेत पाकिस्तान में श्रीदेवी के चाहने इस खबर से काफी निराश हुए तो ऐसा नहीं है कि सिर्फ भारत में ही श्रीदेवी को लेकर टीवी और सोशल मीडिया में उनके चाहने वाले श्रद्धांजलि अर्पित करते रहे बल्कि पाकिस्तानी टीवी चैनल जियो न्यूज ने भी भारतीय अभिनेत्री श्रीदेवी को सुर्खियों में पहले 5 मिनटों तक श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


विज्ञापन



शनिवार आधी रात को अचानक आई उनकी मौत की खबर से पूरा देश-विदेश में शोक है। लोगों को इस बात पर विश्वास ही नहीं हो रहा है कि बॉलीवुड की हवाहवाई गर्ल अब इस दुनिया मे नहीं रहीं। बेहतरीन अभिनय से बॉलीवुड में छाईं रहने वाली एक्ट्रेस श्रीदेवी का दुबई में दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया। श्रीदेवी वो शख्सियत थीं जिनकी तारीफ बॉलीवुड ही नहीं विदेशी फिल्म इंडस्ट्री भी करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल में ही भारत और पाकिस्तान के कई कलाकार एक ही छत के नीचे एकजुट हुए थे। बुधवार को दुबई में मसाला अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया था। इस इवेंट में दोनों देशों की फिल्म इंडस्ट्री के सेलिब्रिटीज इकट्ठा हुए थे। जिसमें श्रीदेवी ने भी शिरकत की थी। इस मौके पर श्रीदेवी पाकिस्तान की एक्ट्रेसेज के साथ एक ही फ्रेम में नजर आईं थी। बॉलीवुड में घूम मचा चुकीं माहिरा खान, मावरा होकेन और सबा कमर ने एस तस्वीर और इवेंट की खूबसूरती में चार चांद लगा दिया। इस मौके पर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी इनके साथ मौज मस्ती करते दिखे।


आप अंदाजा लगा सकते हैं कि श्रीदेवी देश में ही नहीं विदेशी मीडिया में भी काफी लोकप्रिय थीं। जिसके चलते सिर्फ भारत में ही नहीं विदेशों में भी उनकी मौत पर श्रद्धांजलि का दौर शुरू हुआ। इन्हीं में से एक पाकिस्तान का जियो न्यूज भी देखा गया जहां श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के लिए चैनल में पूरे पांच मिनट उनकी बातें की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed