{"_id":"5ca01c471acea1dc3e8df793ecab73d9","slug":"accused-of-peshawar-attack-arrested-in-pakistan-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशावर स्कूल हमले से जुड़ा चरमपंथी गिरफ्तार","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पेशावर स्कूल हमले से जुड़ा चरमपंथी गिरफ्तार
Updated Tue, 24 Feb 2015 08:16 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना का कहना है कि पिछले साल दिसंबर में पेशावर के आर्मी पब्लिक स्कूल पर हुए हमले में शामिल होने के शक में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
सेना का कहना है कि हमला करने वाले दो चरमपंथी समूहों में से एक समूह का कमांडर होने के शक में ताज मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया है।
पाकिस्तानी अधिकारियों का मानना है कि स्कूल पर हमला करने आए सभी लोगों को मार दिया गया था जबकि हमले की साजिश रचने वाले 27 अन्य लोगों की तलाश जारी है।
इस हमले में 149 लोगों की जान गई थी, मरनेवालों में ज्यादातर बच्चे थे।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को सैन्य अदालत के सामने हाजिर किया जाएगा। यदि उन्हें चरमपंथ का दोषी पाया गया तो मौत की सज़ा मिल सकती है।