{"_id":"59c44aba4f1c1b1e688b5db1","slug":"according-to-musharraf-zardari-is-responsible-for-benazir-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेनजीर की हत्या के लिए उनके पति जरदारी जिम्मेदार : मुशर्रफ ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
बेनजीर की हत्या के लिए उनके पति जरदारी जिम्मेदार : मुशर्रफ
एजेंसी, इस्लामाबाद
Updated Fri, 22 Sep 2017 04:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह परवेज मुशर्रफ ने गुरुवार को दावा किया कि आसिफ अली जरदारी अपनी पत्नी बेनजीर भुट्टो की हत्या के लिए जिम्मेदार थे। मुशर्रफ ने आरोप लगाया कि देश की पहली महिला प्रधानमंत्री की हत्या से सबसे अधिक फायदा पीपुल्स पार्टी ऑफ पाकिस्तान के नेता और उनके पति आसिफ अली जरदारी को हुआ।
विज्ञापन
पीपीपी प्रमुख और दो बार की प्रधानमंत्री 54 वर्षीय बेनजीर भुट्टो की 27 दिसंबर 2007 को रावलपिंडी के लिआकत बाग में एक चुनावी रैली के दौरान गोलियों और बम से हमला कर हत्या कर दी गई थी। इस हमले में भुट्टो के अलावा 20 से ज्यादा लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व सेना प्रमुख जनरल मुशर्रफ ने इस संबंध में फेसबुक पर एक वीडियो जारी कर कहा कि आसिफ अली जरदारी भुट्टो परिवार के खात्मे के लिए जिम्मेदार हैं और बेनजीर और मुर्तजा भुट्टो की हत्या में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व मिलिटरी चीफ ने कहा कि जब भी कोई हत्या होती है तो पहले यह देखा जाना जरूरी है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा किसे हुआ। मुशर्रफ को इस हत्या मामले में भगोड़ा करार दिया गया है। बकौल भुट्टो, ‘इस मामले में मुझे सबकुछ खोना पड़ा।
मैं सत्ता में था और इस हत्याकांड ने मेरी सरकार को कठिन परिस्थितियों में ला खड़ा किया। केवल एक ही शख्स था, जिसे बेनजीर की हत्या से केवल और केवल फायदा होना था और वह शख्स आसिफ अली जरदारी थे।’