फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   According to a report data hacked of almost every bank of Pakistan

हैकर्स ने चुराया पाकिस्तान के लगभग सभी बैंकों का डाटा : रिपोर्ट

Wed, 07 Nov 2018 02:28 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Nov 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
According to a report data hacked of almost every bank of Pakistan

पाकिस्तान के लगभग सभी बैंकों का डाटा हैक कर लिया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में मंगलवार को यह दावा किया गया। रिपोर्ट में एक वरिष्ठ साइबर अपराध अधिकारी का हवाला देते इस सुरक्षा चूक का जिक्र किया गया है।

विज्ञापन


जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 10 बैंकों ने अपने कार्डों पर अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के अवरुद्ध होने के कुछ दिनों बाद इसका खुलासा किया। बैंकों के मुताबिक उनके क्रेडिट व डेबिट कार्डों में आई इन समस्या को लेकर सरकार के समक्ष चिंता जताई गई है। 

विज्ञापन

बैंकों को सलाह, पुख्ता रखें साइबर सुरक्षा

संघीय जांच एजेंसी के साइबर अपराध इकाई के निदेशक कैप्टन मोहम्मद शोएब ने कहा, हमें एक रिपोर्ट से जानकारी प्राप्त हुई है कि लगभग सभी पाकिस्तानी बैंकों का डाटा हैक कर लिया गया है। हमने सभी बैंकों को सलाह दी है कि वह अपनी साइबर सुरक्षा से जुड़ी सभी जरूरतों को पूरा रखें। 

अधिकारी ने बताया कि पिछले हफ्ते हमारी टीम ने एक गिरोह को पकड़ा, जो खुद को सेना का अधिकारी बताकर लोगों से डाटा एकत्रित कर लेते थे और बाद में बैंकों से पैसा निकाल लेते थे। रिपोर्ट के मुताबिक, 10 बैंकों के करीब आठ हजार खाता धारकों की जानकारी हैकरों के बाजार में पहुंची है। अभी तक अंतरराष्ट्रीय पेमेंट कार्ड के जरिये 26 लाख रुपये चोरी हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed