{"_id":"5b6d21404f1c1b66428b6e9c","slug":"a-voting-officer-of-pakistan-claimed-he-was-abducted-by-security-forces-for-vote-rigging","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: फर्जी वोट डलवाने के लिए सुरक्षा बलों ने किया अपहरण, मतदान अधिकारी ने किया दावा ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान: फर्जी वोट डलवाने के लिए सुरक्षा बलों ने किया अपहरण, मतदान अधिकारी ने किया दावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 10 Aug 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान में मतदान (फाइल फोटो)
पाकिस्तान में चुनाव हुए कई दिन बीत गए हैं। इस चुनाव में धांधली के भी आरोप लग चुके हैं। इस बीच बलूचिस्तान प्रांत के एक मतदान अधिकारी ने दावा किया कि धार्मिक गठबंधन मुत्ताहिदा मजलिस-ए-अमल के उम्मीदवार के पक्ष में जबरदस्ती फर्जी वोट डलवाने के लिए सुरक्षा बलों ने उनका अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन
पाकिस्तान निर्वाचन आयोग ने अपनी वेबसाइट पर मतदान अधिकारी की चिठ्ठी अपलोड की है, जिसमें वशूक जिले के मतदान केंद्र संख्या 45 के मतदान अधिकारी ने यह दावा किया है।
विज्ञापन
बलूचिस्तान प्रांत के पीबी-41 विधानसभा सीट के चुनाव अधिकारी ने इस पत्र को सत्यापित किया है और इस पर उनका मुहर भी लगा है। मतदान अधिकारी ने इस पत्र में दावा किया है कि सुरक्षा बलों ने उनका अपहरण कर लिया। बाद में एमएमए के पक्ष में फर्जी मतों की संख्या के साथ फार्म 45 जमा करने को कहा गया।
विज्ञापन
इस मामले में गुरुवार को क्वेटा में आयोग ने सुनवाई की थी, जहां प्रांत के चुनाव अधिकारी ने बताया कि नकाबपोश लोगों ने मतदान के दिन दो मतदान अधिकारियों का अपहरण कर लिया था और इसी वजह से इन दोनों मतदान केंद्रों के मतों को पीबी-41 सीट के मतों की गिनती के दौरान शामिल नहीं किया गया था।
इस सीट से चुनाव हारने वाले बलूचिस्तान अवामी पार्टी के उम्मीदवार मीर मुजीबुर रहमान मोहम्मद हसानी ने आयोग का ध्यान इस तरफ आकर्षित कराया कि मतदान केंद्र संख्या 44 और 45 के परिणाम बलूचिस्तान विधानसभा सीट के पीबी-41 सीट के अंतिम परिणाम में शामिल नहीं थे।