तीन पत्नियां, 33 बच्चे और इसी हफ्ते दो और
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के क्वेटा में एक घर। घर में 3 पत्नियों, 19 बेटियों और 14 बेटो के साथ रहते हैं जान मोहम्मद। जान के मुताबिक वो इतने बड़े परिवार से खुश हैं। उनके मुताबिक जितना बड़ा परिवार होगा, उतना ही अच्छा होगा। खुद को 'दिल से जवान बताने' वाले जान को उम्मीद है कि वे इस साल 2 और बेटियों के पिता बन सकते है।
उनकी एक पत्नी इसी हफ्ते एक बच्चे को जन्म दे सकती है। डॉक्टर और पेशे से व्यापारी जान कहते हैं कि वो बच्चों का ख्याल खुद रखते हैं। उन्हें इन बच्चों को संभालने में सिर्फ एक समस्या आती है कि वो उनका नाम भूल जाते हैं। जान ने पाकिस्तान के अंग्रेजी अखबार डान को बताया कि वो बच्चों की पढ़ाई पर हर माह करीब 1 लाख रुपए खर्च करते हैं।
'मेरे पास सिर्फ एक भाई था'
कुल 33 बच्चों में से उनको सबसे ज्यादा पसंद है उनकी बेटी शगुफ्ता नसरीन,
जो अभी नौंवी कक्षा में पढ़ रही है। शगुफ्ता ने बताया कि जब पापा आ जाते
हैं तो जितना जल्दी हो सकता है मैं दरवाजा खोलने की कोशिश करती हूं ताकि
पापा को ज्यादा देर तक बाहर न खड़ा रहना पड़े। इतने बड़े परिवार के बारे
में लिए गए फैसले के बारे में जब जान से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि
उनके पास सिर्फ एक भाई था। जब वो बड़े हुए तो इस सच्चाई से काफी खीझ गए और
वो हमेशा से बड़ा परिवार चाहते थे।
दरअसल जान का इतना बड़ा परिवार तब
लोगों के सामने आया जब उन्होंने क्वेटा महानगर निगम से अपने बच्चों के लिए
'फॉर्म बी' की कई सारी प्रतिया मांगी। जान की इस मांग को क्वेटा के
उपायुक्त ने यह कह कर खारिज कर दिया कि जिस संख्या में उन्होंने फॉर्म बी
की मांग की है वो संदेहास्पद है और ज्यादा भी। हालांकि क्वेटा महानगर निगम
ने सभी बच्चों को जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दी और उनके पास सबूत के तौर पर
1974 में जारी किया गया राशन कार्ड है।