{"_id":"590b2d344f1c1b740144231a","slug":"a-hindu-man-in-pakistan-arrested-for-allegedly-sending-blasphemous-contents-through-whatsapp","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में ईश-निंदा मामले में हिंदू गिरफ्तार, Whatsapp पर भेजी आपत्तिजनक सामग्री","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान में ईश-निंदा मामले में हिंदू गिरफ्तार, Whatsapp पर भेजी आपत्तिजनक सामग्री
amarujala.com-presented by- मोहित
Updated Thu, 04 May 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में एक 35 वर्षीय हिंदू को व्हाट्सएप पर कथित ईश-निंदा सामग्री भेजने के चलते गिरफ्तार किया गया है। प्रकाश कुमार नाम के शख्स को बुधवार को बलूचिस्तान के लासबेला जिले से गिरफ्तार किया गया। लासबेला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिया मंदोखेल ने इस बात की पुष्टि की है कि स्थानीय लोगों द्वारा एक शिकायत के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 'पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, मामले की जांच की जा रही है। साथ ही जिस फोन का इस्तेमाल आपत्तिजनक सामग्री भेजने के लिए किया गया था उसे भी जब्त कर लिया गया है।'
विज्ञापन
वहीं एक स्थानीय अदालत ने मामले में पूछताछ के लिए संदिग्ध को जेल भेजा है। बता दें कि कुमार हब में एक दुकान का मालिक है जहां स्थानीय लोगों ने इक्ठ्ठा होकर उनके विरोध में एक रैली का आयोजन किया। प्रदर्शनकारियों ने हब में एक पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन कर प्रकाश की दुकान को बंद करने की मांग की।
विज्ञापन
पाकिस्तान में ईशनिंदा एक संवेदनशील मामला है। यहां कई बार आरोप साबित नहीं होने पर भी भीड़ के हिंसक हो जाने की घटनाएं होती है। यह विवादास्पद कानून पाकिस्तान के सैन्य शासक जिया उल हक ने 1980 के दशक में पेश किया था।
वहीं अब तक सैकड़ों लोगों पर इसके तहत आरोप लगे हैं। विवादास्पद ईश निंदा कानूनों में बदलाव की मांग करने वाले पंजाब के गवर्नर सलमान तासीर की हत्या कर दी गई थी।