फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   a blog on indian marsh mission and pakistan.

'मंगल पर रॉकेट भेजना हराम है या हलाल?'

Tue, 30 Sep 2014 12:57 PM IST
वुसतुल्लाह खान/बीबीसी संवाददाता, पाकिस्तान
वुसतुल्लाह खान/बीबीसी संवाददाता, पाकिस्तान Updated Tue, 30 Sep 2014 12:57 PM IST
विज्ञापन
a blog on indian marsh mission and pakistan.

मंगलयान ने पिछले मंगलवार को मंगल ग्रह के गले में जो मंगलसूत्र बांध दिया, उसके लिए पूरे भारतवासियों को बधाई हो।

विज्ञापन


ज्यादातर पाकिस्तानियों ने इस सूचना को अच्छे से लिया है मगर कुछ शक्की शक भी कर रहे हैं कि भारत ने ये काम इतने सस्ते में कैसे कर लिया।

जबकि इससे दोगुनी कीमत पर तो लाहौर में जंगला बस का 27 किलोमीटर का प्रोजेक्ट मुकम्मल हुआ है।
वुसतुल्लाह खान का ब्लॉग

मैंने रेडियो पाकिस्तान के सामने की फुटपाथ पर जन्मों से तोता लेकर बैठने वाले जान मोहम्मद नजूमी से गंभीर सूरत बनाकर पूछा कि मंगल ग्रह पर मंगलयान उतरने से आपके काम पर तो असर नहीं पडे़गा?

'हराम या हलाल?'

a blog on indian marsh mission and pakistan.

जान मोहम्मद ने कहा कि अगर ये सच्ची खबर है तो फिर भारतीयों को किसी तरह रोको। क्योंकि मंगल बादशाह का गुस्सा मशहूर है।

उसके साथ छेड़मछाड़ी भली नहीं। मंगल बिगड़ गया तो बुध, शुक्र और शनि की चाल भी बिगाड़ देगा और ज्योतिष में बड़ी गड़बड़ी हो जाएगी।

इस दफा तो ठीक है पर अगली मंगल यात्रा ज्योतिषियों से पत्री निकलवाए बिना न भेजी जाए वरना वरुण ने अरुण के साथ मिलकर मंगल को कोई पट्टी पढ़ा दी तो फिर मंगल जो इस संसार के साथ करेगा, उसकी जिम्मेदारी ज्योतिषी जान मोहम्मद बिल्कुल नहीं लेगा।

पाकिस्तान में ये चर्चा भी हो रही है कि मंगल ग्रह पर रॉकेट भेजना 'हराम है या हलाल'?

क्योंकि पिछले साल ही खाडी़ के कुछ उलेमाओं ने फतवा दिया था कि हॉलैंड की संस्था 'मार्स-वन' साल 2022 में मंगल पर इंसान भेजने के लिए छह अरब डॉलर की जो परियोजना बना रही है, उसमें कोई मुसलमान भाग न ले।

क्योंकि एक ऐसे ग्रह पर जहां पानी तक न हो, वहां इंसान का एक तरफ का टिकट लेकर जाना आत्महत्या है और आत्महत्या इस्लाम में हराम है।

संयुक्त अरब अमीरात की सरकार को ये फतवा इतना पसंद आया कि उसने तुरंत घोषित कर दिया कि साल 2021 तक वो अपना पहला मिशन मंगल की ओर भेजेगी मगर इस मिशन में कोई मानव नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान का स्पेस प्रोग्राम

a blog on indian marsh mission and pakistan.

कोई आत्महत्या हुई भी तो अंतरिक्ष यान की होगी जो हराम नहीं है। वैसे तो पाकिस्तान का स्पेस प्रोग्राम 'स्पार्को' भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम 'इसरो' से भी पांच साल पुराना है।

मगर स्पार्को के सयानों का ख्याल है कि 300 दिन के सफर करके ये देखने जाना कि मंगल खैरियत से है कि नहीं, सिवा शोबाजी के और क्या है।

इसीलिए स्पार्को ने इसरो से भी ज्यादा सस्ता और टिकाऊ तरीका ईजाद किया है। यानी मंगल देखने के लिए इतने ही मरे जा रहे हो तो दूरबीन से देख लो और रोजाना कई बार देख लो।

अब हिंद महासागर की गहराई मापने के लिए उसकी तह में उतरना जरूरी तो नहीं, वैसे भी किसी के यहां बिन बुलाए जाना अच्छी बात नहीं है। मंगलवासी हम पृथ्वीवासियों के बारे में क्या सोचेंगे।

अरे हां! ये तो बताइए कि पृथ्वी से मंगल ग्रह ज्यादा दूर है कि दिल्ली से इस्लामाबाद। सोच समझकर जवाब दीजिएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed