{"_id":"58bd45c54f1c1b9c4ce7e94b","slug":"85-indian-fishermen-jail-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक में 85 भारतीय मछुआरों को जेल, 14 नावों को भी किया जब्त","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक में 85 भारतीय मछुआरों को जेल, 14 नावों को भी किया जब्त
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 06 Mar 2017 04:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एजेंसी कराची। पाकिस्तान के जल क्षेत्र में मछली पकड़ने का प्रयास करने के कथित आरोप में गिरफ्तार किए गए कम से कम 85 भारतीय मछुआरों को जेल भेज दिया गया पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने रविवार को इन मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा कि सर क्रीक के पास मछुआरों को अरब सागर क्षेत्र को छोड़ देने को कहा गया मगर उन्होंने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि हमने 14 नावों को भी जब्त किया है जिन्हें आगे की कार्रवाई के लिए डॉक्स पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
डॉक्स पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शौकत अली ने कहा कि सोमवार को भारतीय मछुआरों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया और उन्होंने उन्हें जेल भेजे देने का आदेश दिया।
विज्ञापन
रविवार को एक भारतीय मछुआरा संगठन अब तक कुल गिरफ्तार किए गए मछुआरों की संख्या 94 बताई है। गौरतलब है कि इससे पहले 27 जनवरी को पाक ने 60 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करने के साथ उनके 10 नावों को भी जब्त कर लिया था।