{"_id":"591eeade4f1c1bd529f24b00","slug":"8-hardcore-terrorist-hanged-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक सैन्य अदालत ने 2 दिन में 8 आतंकियों को फांसी पर लटकाया","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक सैन्य अदालत ने 2 दिन में 8 आतंकियों को फांसी पर लटकाया
amarujala.com-Presented by- मोहित
Updated Fri, 19 May 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान ने पिछले दो दिनों में आठ कट्टर आतंकवादियों को फांसी पर लटका दिया। फांसी की सजा इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस निदेशालय (आईएसपीआर) की तरफ से सुनाई गई थी। पाकिस्तान सेना की मीडिया इकाई ने एक प्रेस रिलीज जारी कर इस बात की सूचना दी।
विज्ञापन
पाकिस्तान की खैबर पख्तूनख्वा की अज्ञात जेल में कुल 8 में से चार आतंकवादियों को बुधवार और अन्य चार को गुरुवार के दिन फांसी पर लटकाया गया।
गुरुवार को फांसी पर लटकाए गए आतंकियों में मुहम्मद इब्राहिम, रिजवान उल्लाह, सरदार अली और शेर मुहम्मद खान नाम के आतंकियों को फांसी दी गई। वहीं बुधवार को जिन्हें फांसी दी गई उनकी पहचान अहमद अली, अशगर खान, हरून उर राशिद और गुल रहमान हैं।
विज्ञापन
आईएसपीआर के अनुसार, आतंकी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से संबंधित थे। उन पर नागरिकों को मारने, शैक्षणिक संस्थाओं को क्षतिग्रस्त करने और संचार माध्यमों, सेना के जवानों और प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों पर हमला करने के आरोप थे।
विज्ञापन