फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   5 dead in Lahore church blasts

लाहौर में चर्च के पास दो बड़े धमाके, 14 की मौत

Sun, 15 Mar 2015 09:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 15 Mar 2015 09:30 PM IST
विज्ञापन
5 dead in Lahore church blasts

लाहौर के योहानाबाद स्थित एक चर्च के बाहर दो जोरदार धमाके हुए। इन धमाकों में 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 68 लोग घायल है। बताया जा रहा है कि धमाके के दौरान चर्च के भीतर 70 लोग मौजूद थे।

विज्ञापन


रविवार को दिन में हुए इस धमाके की जांच पड़ताल हो रही है। बताया जा रहा है कि इन धमाकों के दो संदिग्धों को स्थानीय लोगों ने पीट पीटकर मार दिया है।

प्राथमिक जांच में पता चला है कि यह एक आत्मघाती हमला था। यह हमला इतना जोरदार था कि इसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस बड़े धमाके में घायल हुए लोगों को लाहौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बचाव दल ने मौके पर पहुंच कर हादसे में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने का काम तेज कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक चर्च में जिस समय धमाका हुआ है उसी वक्त चर्च से सटे एक स्कूल में प्रार्थना चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed