फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   37 killed in crackdown after attack in pakistani shrine

आत्मघाती हमले के बाद गुस्साया पाकिस्तान, मार गिराए 52 आतंकी

Fri, 17 Feb 2017 09:01 PM IST
एजेंसी/इस्लामाबाद
एजेंसी/इस्लामाबाद Updated Fri, 17 Feb 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
37 killed in crackdown after attack in pakistani shrine
शाहबाज कलंदर दरगाह - फोटो : DAWN

सिंध प्रांत के सहवान में लाल शहबाज कलंदर सूफी दरगाह पर इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आत्मघाती हमले के एक दिन बाद शुक्रवार को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 52 आतंकवादी मारे गए। इस आत्मघाती हमले में कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 250 लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


पैरामिलिट्री सिंध रेंजर्स ने बताया कि दक्षिणी प्रांत में रातभर चले उनके अभियानों में 18 आतंकवादी मारे मारे गए। रेंजर्स के अनुसार सिंध के काठोर के निकट सुपर हाईवे पर अर्धसैनिक बलों के एक काफिले पर सात आतंकवादियों ने हमला किया, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में वे मारे गए।
विज्ञापन


काफिला विस्फोट स्थल पर बचाव कार्य में भाग लेने के बाद सहवान से लौट रहा था। मुठभेड़ में एक जवान भी घायल हो गया। रेंजर्स के अनुसार कराची के मांघोपीर इलाके में छापेमारी में 11 आतंकवादी मारे गए। इसके अलावा पश्चिमोत्तर खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस ने कहा कि उन्होंने अशांत प्रांत में 12 आतंकियों को मार गिराया। इसके साथ ही पेशावर के रेग्गी इलाके में तीन, ओरकजई में चार और बान्नू इलाके में चार आतंकवादी मारे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी मारे गए आतंकी

37 killed in crackdown after attack in pakistani shrine
फी संत लाल शाहबाज कलंदर की दरगाह - फोटो : DAWN

अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में कार्रवाई और तेज कर दी जाएगी, क्योंकि सरकार ने आतंकवाद का सफाया करने का संकल्प लिया है। पाकिस्तान में इस सप्ताह हुए कम से कम आठ आतंकवादी हमलों के बाद संघीय एवं प्रांतीय सरकारों ने एक साथ कार्रवाई शुरू की है।

इससे पहले, प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की अध्यक्षता वाली एक उच्च स्तरीय बैठक में इस सप्ताह इस बात पर सहमति जताई गई कि राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा करने वाले आतंकवादियों को ‘मिटा दिया’ जाना चाहिए।

अधिकारियों ने बताया कि दरगाह में हुए विस्फोट में घायल हुए कई लोगों की हालत नाजुक हैं और उन्हें कराची के अस्पताल में ले जाया जाएगा। सिंध में शिया दरगाह पर हुए हमले की जिम्मेदारी आईएस ने ली है। दरगाह को सील कर दिया गया है। पुलिस ने प्रारंभिक सुबूत एकत्र कर लिए हैं और सीसीटीवी फुटेज हासिल कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed