फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   26/11 master mind hafiz saeeed in 90 days more house arrest

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज पर नरम नहीं हुआ पाक, 90 दिन और रहेगा नजरबंद

Sun, 30 Apr 2017 09:39 PM IST
amarujala.com, Presented By : हर्षित गौतम
amarujala.com, Presented By : हर्षित गौतम Updated Sun, 30 Apr 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
26/11 master mind hafiz saeeed in 90 days more house arrest
- फोटो : Getty Images

तीन महीने से लाहौर में अपने घर में नजरबंद मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर पाकिस्तान अभी भी नरम नहीं हुआ है। रविवार रात  सईद की तीन महीने हाउस अरेस्ट की  अवधि खत्म हो रही थी, जिसके बाद इसे अब और बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन


पंजाब सरकार के आंतरिक मंत्रालय  के अधिकारी के मुताबिक पंजाब सरकार ने एंटी टेररिज्म एक्ट के तहत रविवार को सईद समेत उसके अन्य चार सहयोगियों की हिरासत को बढ़ा दिया है। जल्द ही इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हाफिज सईद, प्रोफेसर मलिक जफर इकबाल, अब्दुर रहमान आबिद, काजी हाफिज हुसैन और अब्दुला उबैद को 90 दिन और नजरबंद रखा जाएगा। अधिकारी ने कहा कि आन्तरिक मंत्री चौधरी निसार की अध्यक्षता में हुई हाफिज सईद की हिरासत को लेकर सलाहकार बैठक में ये फैसल लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिरासत के खिलाफ हाफिज ने हाईकोर्ट में दी थी अर्जी

26/11 master mind hafiz saeeed in 90 days more house arrest

पंजाब सरकार ने 30 जनवरी को शांति और सुरक्षा के मद्देनजर हाफिज सईद समेत और उसके चार अन्य सहयोगियों को लाहौर में सईद के घर में नजरबंद किया था। आज रात नजरबंदी के 90 दिन पूरे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नवाज शरीफ सरकार ने ये कार्रवाई ट्रंप प्रशासन के कहने के बाद की थी जिसमें कहा गया था कि अगर हाफिज सईद और और उसके संगठन जमात-उद-दावा के खिलाफ अगर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो पाकिस्तान को प्रतिबंध झेलना होगा।

खुद को हिरासत में रखे जाने के खिलाफ सईद और उसके चारों सहयोगियों ने लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसके बाद पिछली सुनवाई में पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट को यह जानकारी दी कि जमात-उद-दावा के चीफ और उसके चार सहयोगियों को हिरासत में रखा जाना जरूरी है, क्योंकि उनके संगठन जमात-उद-दावा, और फलाह-ए-इंसानियत ऐसी गतिविधियों में शामिल हैं जिससे शांति और सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

सईद और उसके सहयोगियों ने हाईकोर्ट के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा, सरकार ने उन्हें बगैर किसी कानूनी आधार हिरासत में रखा है। सईद को 2008 मुंबई हमले के बाद भी नजरबंद किया गया था, लेकिन 2009 में न्यायालय ने उसे मुक्त कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed