फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   मिलावटी लड्डू खाने से पाकिस्तान में 23 की मौत

मिलावटी लड्डू खाने से पाकिस्तान में 23 की मौत

Tue, 26 Apr 2016 12:56 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Tue, 26 Apr 2016 12:56 PM IST
विज्ञापन
मिलावटी लड्डू खाने से पाकिस्तान में 23 की मौत
मिलावटी लड्डू खाने से कम से कम 23 लोग मारे गए - फोटो : BBC

पाकिस्तान में मिलावटी लड्डू खाने से कम से कम 23 लोग मारे गए हैं। पुलिस का कहना है कि इन मौतों की शुरुआत तब हुई जब पिछले हफ़्ते एक व्यक्ति ने अपने बच्चे के जन्मदिन पर मिठाई बांटी।

विज्ञापन

मरने वालो में इस व्यक्ति के अलावा उसके 11 अन्य रिश्तेदार थे। कुल मिलाकर 77 लोग इससे प्रभावित हुए हैं। इनमें से पांच लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस प्रवक्ता इरफान फैज ने बताया कि घटना मुल्तान के पास ल्याह ज़िले के एक गांव की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सज्जाद हुसैन नाम के व्यक्ति ने अपने बच्चे के जन्मदिन पर 20 अप्रैल को साढ़े चार किलो लड्डू खरीदे। पांच लोग तो लड्डू खाने के तुरंत बाद ही मर गए। इसके बाद सप्ताहांत तक पांच और लोग मारे गए। मरने वालों में हुसैन, उनकी एक बहन, उनके सातों भाई, दो भतीजियां और एक भतीजा शामिल है। पुलिस ने मिठाई की दुकान के दो मालिकों और उनके एक कर्मचारी को गिरफ़्तार किया है। मिठाई में ये मिलावट कैसे हुई, इस बारे में जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed