{"_id":"5b53b4f74f1c1bc6508b62c9","slug":"20-fugitives-including-zardari-and-his-sister-declared-in-the-money-laundering-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनी लांड्रिंग केस में जरदारी और उनकी बहन समेत 20 भगोड़े घोषित ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
मनी लांड्रिंग केस में जरदारी और उनकी बहन समेत 20 भगोड़े घोषित
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला
Updated Sun, 22 Jul 2018 06:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने 35 अरब रुपये के मनी लांड्रिंग के मामले में पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और उनकी बहन समेत 20 संदिग्धों को भगोड़ा घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक एफआईए ने जरदारी के सहयोगी और जानेमाने बैंकर हुसैन लवाई और अन्य संदिग्धों को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की सह अध्यक्ष और जरदारी की बहन फरयाल तलपुर, एक निजी बैंक के अध्यक्ष और अन्य 18 लोगों को भगोड़ा घोषित किया गया है। इन लोगों के खिलाफ चालान काटा गया है।
विज्ञापन
लवाई पर आरोप है कि उन्होंने समिट बैंक, सिंध बैंक और यूनाइटेड बैंक लिमिटेड 29 फर्जी खाते खुलवाने में मदद की। पुलिस की दर्ज शिकायत में कहा गया है कि अरबों रुपये फर्जी खाते में जमा किए गए। इस रकम को बाद में जरदारी और उनकी बहन की कंपनी जरदारी ग्रुप तक पहुंचाया गया।