फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   20 died in pakistan blast

पाकिस्तानः बम धमाके में 20 लोगों की मौत

Sun, 19 Jan 2014 07:55 PM IST
Updated Sun, 19 Jan 2014 07:55 PM IST
विज्ञापन
20 died in pakistan blast

पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वाह प्रांत के बन्नू ज़िले में सेना की छावनी के इलाक़े में सुरक्षाबलों के काफ़िले को निशाना बनाकर किए गए एक धमाके में कम से कम 20 सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं और 24 अन्य घायल हुए हैं।

विज्ञापन


सेना के अधिकारियों ने इस धमाके की जानकारी देते हुए कहा कि मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। सेना ने कहा है कि धमाके के स्रोत की जांच जारी है।
विज्ञापन


तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने इस धमाके की ज़िम्मेदारी ली है। बीबीसी से बात करते हुए तालिबान के प्रवक्ता शाहिदुल्लाह शाहिद ने बताया कि ये कार्रवाई मौलाना वली उर रर्हमान की मौत का बदला लेने के लिए की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाचार एजेंसी रॉयटर्स से बात करते हुए शाहिदुल्लाह ने कहा, "सेना हमारी दुश्मन है। हम इस तरह के और हमले करेंगे।"

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया कि विस्फोटक सेना के काफ़िले की ही एक गाड़ी में रखा गया था।

सेना के सूत्र ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि सुरक्षाबलों ने गाड़ियां किराए पर ली थीं और वे उत्तरी वज़ीरिस्तान के रज़्माक जा रहे थे। जिस वक़्त सुरक्षाकर्मी गाड़ियों में सवार हो रहे थे उसी वक़्त धमाका हो गया।

किराए की गाड़ियां

सरकारी मीडिया के मुताबिक गृह मंत्री चौधरी निसार अली ख़ान ने इस धमाके की आलोचना करते हुए आईजीएफ से रिपोर्ट मांगी है और पूछा है कि गाड़ियां किराए पर लेते वक़्त सावधानी क्यों नहीं बरती गई।


बन्नू ज़िले के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें छावनी में दाख़िल होने की इजाज़त ही नहीं है इसलिए वे जांच नहीं कर सकते। सैन्य बलों ने स्वयं ही पूरे इलाक़े को घेरे में ले लिया है और राहत कार्य जारी है।

स्थानीय मीडिया को भी मौक़े पर जाने की इजाज़त नहीं दी गई है। इसलिए ज़्यादातर जानकारी सुरक्षाबलों के हवाले से ही मिल पा रही है।

प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ ने सत्ता में आते ही तालिबान से बातचीत की पेशकश की थी। हालांकि अभी तक किसी शांति प्रतिनिधिमंडल का ऐलान नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed