फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   19 killed in attacks in Pakistan

पाकिस्तानः हमलों में पुलिस अधिकारी समेत 19 की मौत

Fri, 25 Apr 2014 12:19 PM IST
Updated Fri, 25 Apr 2014 12:19 PM IST
विज्ञापन
19 killed in attacks in Pakistan

अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी हिस्से में हुए हवाई हमले में 16 संदिग्ध चरमपंथियों की मौत हो गई है। एक दूसरे हमले में दक्षिणी पाकिस्तान के कराची में एक आत्मघाती हमला हुआ है जिसमें एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और दो अन्य की मौत हो गई है।

विज्ञापन


कराची में चरमपंथी विरोधी अभियानों के लिए जाने जाने वाले वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शफीक तानोली पर आत्मघाती हमला तब हुआ जब वे घर के नजदीक एक दुकान में कुछ दोस्तों के साथ बैठे हुए थे।
विज्ञापन


हाल के कुछ महीनों में पाकिस्तान में चरमपंथी हमलों में मारे जाने वाले हाई-प्रोफाइल सुरक्षा अधिकारियों में तानोली का नंबर दूसरा है। संवाददाताओं का कहना है कि तानोली कराची में चरमपंथियों के साथ निपटने के लिए अपरंपरागत तरीकों का इस्तेमाल करते थे। इस महीने की शुरूआत में उन्होंने कराची में एक घर पर अवैध तरीके से छापा मारने का आदेश दिया था जिसके कारण वे निलंबित कर दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मरने वालों में 16 संदिग्ध चरमपंथी शामिल

19 killed in attacks in Pakistan
वहीं पाकिस्तानी अधिकारियों ने बताया है कि पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम इलाके में हुए एक हवाई हमले में कम से कम 16 संदिग्ध चरमपंथी मारे गए हैं। ये हमला पाकिस्तानी वायु सेना की ओर से किया गया है।

समाचार एजेंसी एपी ने तीन सैन्य अधिकारियों के हवाले से बताया है कि सेना ने अफ़गान सीमा से सटे क़बायली जिले खैबर की तिराह घाटी में दो चरमपंथी ठिकानों पर सैन्य लड़ाकू जेट विमान से हवाई हमले किए हैं। इन अधिकारियों ने अपना नाम गुप्त रखने के आश्वासन पर ये जानकारी दी है।

दो सैन्य अधिकारियों का कहना है कि सेना को इस क्षेत्र में कुछ चरमपंथियों के छिपे होने की खबर मिलने के बाद ये कदम उठाना पड़ा।

शांति प्रक्रिया पर पड़ेगा असर

19 killed in attacks in Pakistan

माना जा रहा है कि इस्लामाबाद में हाल में हुए चरमपंथी हमलों में इनका हाथ था। उन्होंने ये भी बताया कि हवाई हमले के अलावा सेना की ज़मीनी टुकड़ियां भी इस ऑपरेशन में भाग ले रही है।

बताया जा रहा है कि तिराह घाटी में सेना का अभियान जारी है। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार हमले में मारे गए चरमपंथी पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में इस महीने के शुरूआत में हुए बम धमाकों के संदिग्ध हैं। उस बम हमले में 23 लोग मारे गए थे।

पाकिस्तान तालिबान ने पिछले महीने घोषित युद्ध विराम संधि को औपचारिक रूप से समाप्त कर दिया है। मगर पाकिस्तान में कमजोर पड़ रही शांति प्रक्रिया को फिर से शुरू करने का प्रयास जारी रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed