फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   16 countries to hold joint military exercises this month in pakistan

लाहौर पहुंचेंगे विश्व के 16 देश, पाकिस्तान के साथ करेंगे सैन्य अभ्यास

Fri, 14 Oct 2016 10:42 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 14 Oct 2016 10:42 AM IST
विज्ञापन
16 countries to hold joint military exercises this month in pakistan
फाइल फोटो

रूस के बाद पाकिस्तान बड़े स्तर पर सैन्य अभ्यास करने जा रहा है। खबर है कि 16 देश पाकिस्तान के पूर्वी शहर लाहौर में अगले हफ्ते होने वाले सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेंगे। इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस के मुताबिक छह दिनों तक चलने वाले ‘फिजिकल एजिलिटी एंड कॉम्बैट एफिशिएंसी सिस्टम’ सैन्य अभ्यास के लिए 25 सदस्यीय श्रीलंकाई सेना का दल बुधवार को पाकिस्तान पहुंच गया। 

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया कि सैनिकों की शारीरिक और सैन्य क्षमता बढ़ाने के लक्ष्य से हो रहे इस अभ्यास में 16 देश शिरकत करेंगे। हालांकि इसमें हिस्सा लेने वाले देशों के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान और रूस के बीच पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास इसी हफ्ते समाप्त हुआ है। यह अभ्यास 27 सितंबर से 10 अक्तूबर तक चला था। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि उड़ी आतंकी हमले में मारे गए 19 भारतीय सैनिकों की शहादत का बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने LoC पार जाकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। जिसमें कई आतंकी मारे गए थे व सेना ने आतंकियों के कई लॉन्च पैड भी नष्ट किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय सेना के ऑपरेशन के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। भारत की वैश्विक कूटनीति के चलते पाक अलग-थलग हो गया यही कारण है कि पाक अन्य देशों के साथ मिलकर भारत को सबक सिखाना चाहता है।?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed