फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   134 countries sent five lakh Pakistanis in last 5 years

134 से ज्यादा देशों ने पाकिस्तानियों से की तौबा, 5 लाख नागरिकों को लौटाया

Tue, 05 Sep 2017 07:45 PM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
एजेंसी/ इस्लामाबाद Updated Tue, 05 Sep 2017 07:45 PM IST
विज्ञापन
134 countries sent five lakh Pakistanis in last 5 years
Shahid Khaqan Abbasi

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिछले पांच साल के दौरान दुनिया के 134 देशों से पांच लाख से ज्यादा पाकिस्तानी नागरिकों को विभिन्न कारणों से स्वदेश लौटा दिया गया। इन देशों में भारत, चीन, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


पढ़ें: BRICS: घोषणापत्र में लश्कर, हक्कानी और जैश-ए-मोहम्मद का नाम लेने पर तिलमिलाया पाकिस्तान
विज्ञापन


पाकिस्तानी समाचार पत्र ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जहां सऊदी अरब, यूएई और यूरोपीय संघ के अनेक देशों से पाकिस्तानी नागरिकों को स्वदेश लौटाए जाने के मामले आम हैं, वहीं कई छोटे-मोटे देशों ने भी विभिन्न कारणों के चलते पाकिस्तानी नागरिकों को अपने यहां से लौटाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: BRICS में पाक को एक और तगड़ा झटका, LeT-जैश पर कार्रवाई के लिए दबाव बना सकता है चीन

इन छोटे देशों में लाओस, टोगो, पोर्ट लुइस, लाइबेरिया, गिनी, बुरकिना फासो, बोट्सवाना, मलावी, डोमिनिकन गणराज्य, मोजांबिक, अंगोला और इथियोपिया शामिल हैं। पाकिस्तानी सांसद जेहानजेव जमालदिनी द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने यह जानकारी साझा की हैं। गृह मंत्रालय ने जनवरी 2012 से जून 2017 तक का आकंड़ा पेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed