फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   13 Pakistan News Channels face penalty for fake news of Imran Khan's Third Marriage

इमरान की शादी की गलत खबर दिखाने पर 13 न्यूज चैनलों पर जुर्माना

Sun, 28 Aug 2016 06:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 28 Aug 2016 06:58 PM IST
विज्ञापन
13 Pakistan News Channels face penalty for fake news of Imran Khan's Third Marriage
इमरान खान - फोटो : file photo

पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के नेता इमरान खान की तीसरी शादी की झूठी खबर चलाने का खामियाजा 13 चैनलों को भुगतना पड़ेगा। पाकिस्तान में इलैक्ट्रोनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण (पीईएमआरए) ने झूठी खबर के लिए इन चैनलों पर 5-5 रुपए का जुर्माना ठोंका है। इन चैनलों ने बीती 13 जुलाई को इमरान खान की लंदन में तीसरी शादी की खबरें चलाई थीं। इमरान की पार्टी के इस बारे में विरोध करने पर भी चैनलों ने झूठी खबर प्रसारित की। इस पर पार्टी ने पीईएमआरए में झूठी खबर दिखाने वाले चैनलों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि बाद में पार्टी ने अपनी शिकायत वापस ले ली थी।

विज्ञापन


उधर पीईएमआरए ने माना कि चैनलों का काम बुनियादी सिद्धातों के खिलाफ था। आखिरकार 27 अगस्त को प्राधिकरण की ओर से 13 चैनलों के खिलाफ जुर्माना ठोका गया। प्राधिकरण की ओर से कहा गया कि जुर्माना नहीं भरने की सूरत में चैनलों का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। प्राधिकरण ने कहा कि आरोपी चैनलों को सजा देना इसलिए जरूरी है कि ताकि आगे से टीवी चैनल पत्रकारिता के मानकों और आचार संहिता का उल्लंघन न करें।
विज्ञापन


जिन चैनलों पर जुर्माना लगाया गया है, उनमें दुनिया न्यूज, जिओ न्यूज, नियो न्यूज, रॉयल न्यूज, खैबर न्यूज, चैनल-24, चैनल-92, न्यूजवन, सच टीवी, रोजे न्यूज, चैनल-5 और जिओ तेज टीवी चैनल शामिल हैं। हालांकि 26 अगस्त को इमरान की पार्टी ने दुनिया न्यूज को छोड़कर बाकी चैनलों के खिलाफ की गई शिकायत वापस ले ली थी, लेकिन प्राधिकरण ने एक बार शिकायत होने पर चैनलों के खिलाफ कोई नरमी नहीं दिखाई और सजा का ऐलान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed