फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   13 bus passengers killed in pakistan

पाकिस्तान में 13 बस यात्रियों की हत्या

Tue, 06 Aug 2013 03:28 PM IST
Updated Tue, 06 Aug 2013 03:28 PM IST
विज्ञापन
13 bus passengers killed in pakistan

पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत में बंदूकधारियों ने कम से कम 13 बस यात्रियों की गोली मार कर हत्या कर दी है। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


बलोचिस्तान के अलगाववादियों ने बीबीसी को बताया है कि उन्होंने पंजाब जा रही बस से 23 यात्रियों को अगवा कर लिया था, जिनमें से 13 की गोली मार कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


अलगाववादियों का आरोप है कि उनका संबंध सेना या सुरक्षाबलों से था। इन लोगों के शव बलोचिस्तान की राजधानी क्वेटा से 70 किलोमीटर दूर एक खाई से बरामद हुए।

अलगाववादी बलोच लिबरेशन आर्मी के एक प्रवक्ता मीरक बलोच ने समाचार एजेंसी एएफपी से बातचीत में हत्याओं की ज़िम्मेदारी लेने का दावा किया है।

उनके हवाले से ये कहा गया है, "ये 13 लोग या तो सेना के कर्मचारी थे या अन्य सुरक्षा संस्थानों से जुड़े हुए थे।"

एक अन्य घटना में उत्तरी पाकिस्तान के चिलास में दो सेना के अधिकारी और एक पुलिसकर्मी मारा गए हैं। पाकिस्तानी तालिबान ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है।

घटना
ये घटना सोमवार रात को बलोचिस्तान की राजधानी क्वेटा से 50 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित माच इलाके में हुई।

बलोचिस्तान शिया और सुन्नी हिंसा के अलावा बलोच अलगाववादियों के विद्रोह का भी केंद्र रहा है।

बलोच ज्यादा स्वायत्तता चाहते हैं और प्राकृतिक संसाधनों में हिस्सा भी मांगते हैं।

रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हमले की आलोचना की है और स्थानीय अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed