फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   13 arrested in Pakisntan allegedly for child pornography

पाकिस्तान में 280 नाबालिग बच्चों के साथ हुआ यौन शोषण

Tue, 11 Aug 2015 03:44 PM IST
Updated Tue, 11 Aug 2015 03:44 PM IST
विज्ञापन
13 arrested in Pakisntan allegedly for child pornography

पाकिस्तान में बच्चों के साथ कथित तौर पर यौन शोषण और उत्पीड़न के आरोप में 13 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। ये स्कैंडल कसूर के नजदीक एक गांव का है। रिपोर्टों के मुताबिक हुसैन खान वाला गाँव में चौदह साल से कम उम्र के करीब 280 बच्चों का यौन शोषण किया गया और वीडियो बनाए गए।

विज्ञापन


स्थानीय पुलिस अधिकारी शहजाद सुल्तान ने बताया कि पुलिस को मिले 30 वीडियो में नौ बच्चों के साथ यौन दुर्व्यवहार किया गया है और उनके वीडियो क्लिप के माध्यम से ही इसमें शामिल सात आरोपियों को हिरासत में लिया गया। क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी का कहना था कि वीडियो सामने आने के बाद इस बात का कोई मतलब नहीं है कि इसमें आरोपी और पीड़ितों के बीच सहमति थी।
विज्ञापन


सैंकड़ों बच्चों के यौन उत्पीड़न की रिपोर्टों के बाद पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ ने न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक एक गैंग बच्चों का यौन शोषण करते हुए वीडियो बनाता था और फिर उनके अभिभावकों को ब्लैकमेल किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम बात है बच्चों का यौन शोषण

13 arrested in Pakisntan allegedly for child pornography

संवाददाताओं का कहना है कि बहुत से पीड़ितों ने अपने शोषण की शिकायत नहीं की है। पंजाब प्रांत में लोगों ने बाल यौन शोषण स्कैंडल के विरोध में प्रदर्शन भी किए हैं। बीबीसी संवाददाता शायमा खलील के मुताबिक पाकिस्तान के ग्रामीण इलाकों में बच्चों का यौन शोषण आम बात है।

एक अनुमान के मुताबिक साल 2014 में बाल यौन शोषण के करीब साढ़े तीन हजार मामले दर्ज किए गए। इनमें से 67 प्रतिशत ग्रामीण इलाकों से थे। इसी बीच, ये बात भी सामने आ रही है कि जो वीडियो सामने आए हैं उनमें से अधिकतर साल 2009-11 के बीच के हैं।

ये वही समय था जब कैमरा मोबाइल फोन पाकिस्तान में आम चलन में आए थे। कुछ लोगों को इस बात का भी संदेह है कि स्थानीय विवादों के कारण ये वीडियो पुलिस को सौंपे गए हैं। एक पीड़ित लड़के ने बीबीसी उर्दू को बताया कि पाँच साल पहले जब वो 11 साल का था तब उसका यौन शोषण शुरू हुआ।

ब्लैकमेल करते हैं

13 arrested in Pakisntan allegedly for child pornography

लड़के ने बताया कि छुपाकर लगाए गए कैमरों के सामने उसका शोषण किया गया और एक सप्ताह बाद उसे वीडियो दिखाए गए।

उन्होंने लड़के से कहा कि यदि वो उनके कहे मुताबिक नहीं करेगा तो वीडियो को उसके सहपाठियों और दोस्तों को दिखा दिया जाएगा। एक महिला ने बीबीसी को बताया कि उसके बेटे का पाँच साल तक शोषण किया गया और उसे इस बात का पता हाल ही में चला है।

महिला ने कहा, "वे उसके साथ बुरा बर्ताव करते थे और उसका मोबाइल और पैसे छीन लेते थे।" पुलिस का कहना है कि अभी और अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

और वीडियो की तलाश

13 arrested in Pakisntan allegedly for child pornography

जिले के पुलिस प्रमुख राय बब्बर सईद ने बीबीसी को बताया, "हमारे पास तीस वीडियो क्लिप हैं। हम और वीडियो की तलाश कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि जाँच के पीछे कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है और यह सबूतों के आधार पर की जा रही है।

पिछले सप्ताह पीड़ितों के परिवारों और पुलिस के बीच हुई झड़प में बीस लोग घायल हो गए थे। परिजनों का आरोप था कि पुलिस उनकी शिकायतों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। पंजाब के बाल रक्षा ब्यूरो की प्रमुख सबा सादिक़ ने इसे पाकिस्तान के इतिहास का सबसे बड़ा बाल यौन शोषण स्कैंडल कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed