{"_id":"5fcaf30228eb3f2f5b55cc66","slug":"pakistan-woman-gets-11-crores-life-insurance-claims-on-false-death-certificate","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: महिला ने बनवाया जाली मृत्यु प्रमाणपत्र, लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से ऐंठे 11 करोड़ रुपये","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: महिला ने बनवाया जाली मृत्यु प्रमाणपत्र, लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से ऐंठे 11 करोड़ रुपये
Sat, 05 Dec 2020 08:11 AM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 05 Dec 2020 08:11 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी मुद्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, एक महिला ने जाली मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाकर कंपनी से 1.5 मिलियन डॉलर (लगभग 11 करोड़ रुपये) का लाइफ इंश्योरेंस हासिल कर लिया। ऐसा करने के लिए उसने अधिकारियों को रिश्वत दी।
विज्ञापन
मामला साल 2011 का जब महिला ने पाकिस्तान में डॉक्टर सहित कुछ स्थानीय सरकारी अधिकारियों को रिश्वत दी और उसके नाम पर जारी किया हुआ मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा लिया। दस्तावेजों में इस बात का भी उल्लेख किया गया कि महिला को दफनाया गया है।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा, इस प्रमाणपत्र का उपयोग करते हुए उसके बच्चों ने 1.5 मिलियन डॉलर (लगभग 23 करोड़ पाकिस्तानी रुपए) के दो लाइफ इंश्योरेंस भुगतान करने का का दावा पेश किया।
विज्ञापन
मृत घोषित किए जाने के बाद खारबे नाम की इस महिला ने कराची अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कम से कम 10 बार विदेश यात्रा की। जाहिर तौर पर उसने ऐसा करने के लिए जाली दस्तावेजों का प्रयोग किया होगा, लेकिन कोई भी एयरलाइन धोखाधड़ी का पता लगाने में सक्षम नहीं हो पाई।
अधिकारी ने कहा, उसने कुछ पांच देशों का दौरा किया, लेकिन हर बार वह पाकिस्तान लौट आई। उन्होंने बताया कि अमेरिकी अधिकारियों ने हमें इस महिला के बारे में सतर्क किया और हमने इस बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की जांच शुरू की।
एफआईए मानव तस्करी सेल ने अब महिला, उसके बेटे और बेटी और एक डॉक्टर सहित कुछ स्थानीय सरकारी अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए हैं।