{"_id":"60dcb3bc8ebc3ec23565e968","slug":"pakistan-will-not-restore-ties-with-india-till-it-withdraws-from-its-decision-on-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरान के बोल: कश्मीर पर अपने फैसले से हटने तक पाकिस्तान भारत से संबंध बहाल नहीं करेगा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इमरान के बोल: कश्मीर पर अपने फैसले से हटने तक पाकिस्तान भारत से संबंध बहाल नहीं करेगा
Thu, 01 Jul 2021 12:05 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:05 AM IST
सार
पीएम इमरान खान ने कहा कि समूचा पाकिस्तान अपने कश्मीरी भाइयों और बहनों के साथ खड़ा है।
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को कहा कि जब तक भारत, जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा हटाने के अपने फैसले को वापस नहीं लेता तब तक पाकिस्तान पड़ोसी देश के साथ राजनयिक संबंध बहाल नहीं करेगा।
विज्ञापन
भारत ने पांच अगस्त 2019 को संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म कर इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया था।
खान ने नेशनल असेंबली को अपने संबोधन में कहा कि मैं साफ कर देना चाहता हूं कि जब तक भारत पांच अगस्त 2019 के गैरकानूनी कदमों को वापस नहीं लेता है तब तक उसके साथ राजनयिक संबंध बहाल नहीं होगा। खान ने कहा कि समूचा पाकिस्तान अपने कश्मीरी भाइयों और बहनों के साथ खड़ा है।
विज्ञापन
उनका यह बयान दोनों देशों के बीच अनौपचारिक बातचीत की खबरों के बीच आया है जिसके बाद फरवरी में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम हुआ।
हालांकि संबंधों को सामान्य करने के लिए और कोई गतिविधि की सूचना नहीं है। जम्मू कश्मीर से विशेष दर्जा हटाये जाने के बाद से पाकिस्तान ने भारत के साथ कारोबार स्थगित कर दिया था और दोनों देशों के बीच संबंध निचले स्तर पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन