फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Violence Balochistan province Ten bombs grenade attacks authorities scrambled

Pakistan: चुनाव से पहले कराची में ECP दफ्तर पर हमला, बलूचिस्तान में 10 बम-ग्रेनेड धमाके; आठ KG IED का इस्तेमाल

Fri, 02 Feb 2024 03:26 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 02 Feb 2024 03:26 PM IST
सार

आठ फरवरी को चुनाव से पहले पाकिस्तान में बम धमाके की खबरें आई हैं। बलूचिस्तान प्रांत में 10 बम और ग्रेनेड हमलों के कारण दहशत का माहौल है। चुनाव से केवल पांच दिन पहले हुए धमाकों के कारण शांति बहाल करने की जद्दोजहद कर रहे संबंधित अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देर शाम कराची में कराची में ECP दफ्तर पर भी हमले की बात सामने आई।

विज्ञापन
Pakistan Violence Balochistan province Ten bombs grenade attacks authorities scrambled
बलूचिस्तान में 8 किलो आईईडी का इस्तेमाल कर 10 धमाके - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान में आम चुनाव से पहले हुई हिंसा के कारण चिंता का माहौल है। चुनाव की तैयारियों में लगे अधिकारी बलूचिस्तान प्रांत में 10 बम धमाकों और ग्रेनेड हमलों के कारण तनाव में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक चुनाव से पहले हुई हिंसा के कारण हालात को सामान्य बनाने में अधिकारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


कराची में ECP दफ्तर पर भी हमला, बलूचिस्तान में 10 धमाके
धमाका करने वाले असामाजिक तत्वों ने कई पुलिस स्टेशनों और उपायुक्त कार्यालयों को निशाना बनाया। इसमें एक पुलिस अधिकारी, जेल वार्डन सहित छह लोगों के घायल होने की सूचना है। गुरुवार को हुए धमाकों में एक शख्स की मौत होने की भी सूचना है। डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक प्रांतीय राजधानी क्वेटा समेत पूरे बलूचिस्तान प्रांत में कम से कम 10 बम और ग्रेनेड हमले हुए हैं। शुक्रवार देर रात आई धमाके की एक अन्य खबर में कराची में ब्लास्ट की घटना हुई। समा न्यूज की खबर के मुताबिक पाकिस्तान चुनाव आयोग (ECP) की ऑफिस के पास धमाका हुआ।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

IED का इस्तेमाल कर धमाका, 84 साल के शख्स की मौत
इससे पहले बलूचिस्तान में धमाकों के बारे में क्वेटा के सीनियर पुलिस अधीक्षक (एसएसपी ऑपरेशंस) जवाद तारिक ने बताया कि क्वेटा के स्पिनी इलाके में चीन-पाकिस्तान आर्थिक सहयोग (CPEC) सड़क पर धमाका हुआ। फुटपाथ पर रखा एक बम फटने की घटना में एक राहगीर की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, विस्फोट की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रांतीय राजधानी के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनी गई। 84 साल के जिस शख्स की मौत हुई है, उसका शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद किया गया। इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का इस्तेमाल कर हुए धमाके में लगभग आठ किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किए जाने की खबर है।

चुनाव आयोग ने रिपोर्ट मंगाई
हमलों के बाद, पाकिस्तान चुनाव निकाय ने बलूचिस्तान के मुख्य सचिव और महानिरीक्षक से तत्काल रिपोर्ट मांगी है। एक अन्य घटना में, अज्ञात बंदूकधारियों ने कलात के मंगोचर इलाके में कराची से क्वेटा तक एन-25 राजमार्ग पर पत्थर ले जा रहे एक ट्रॉलर पर हमला कर दिया, जो 24 घंटे के भीतर उसी राजमार्ग पर प्राकृतिक संसाधन अन्वेषण कंपनियों पर दूसरा हमला है।

पुलिस थाने पर भी हमला
एसएसपी जवाद तारिक ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने बलूचिस्तान के अलग-अलग जगहों पर धमाके किए। धमाकों की चपेट में आने से एक सहायक सब इंस्पेक्टर गुलाम रजा समेत कई लोग घायल हो गए। हमलावरों ने शालकोट पुलिस स्टेशन पर हथगोला फेंका। कैंपस में बम फटने के बाद थाने की इमारत और पार्किंग में खड़े कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घायल पुलिस अधिकारी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मस्तुंग में, केंद्रीय जेल पर हथगोले से हमला किया गया। जेल वार्डन घायल हो गए।

राजनीतिक दलों के साथ-साथ इन इलाकों में भी हमला
क्वेटा, खुजदार और तुरबत में हुए हमलों में पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) और नेशनल पार्टी के कार्यालय और बलूचिस्तान नेशनल पार्टी मेंगल (बीएनपी-एम) और जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम फजल (जेयूआई -एफ) का संयुक्त कार्यालय को निशाना बनाया गया। राजनीतिक दलों को ग्रेनेड से निशाना बनाया गया। हालांकि, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। धादर और पंजगुर में उपायुक्तों के कार्यालयों को भी हथगोले से निशाना बनाया गया। काछी डिप्टी कमिश्नर के घर पर ग्रेनेड से हमला हुआ। इसमें एक शख्स के घायल होने की खबर है। 


24 घंटों में हुए 29 से ज्यादा हमले
जाफराबाद जिले के डेरा अल्लाह यार इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर धमाका हुआ। गत 24 घंटों में 29 से अधिक हमले हुए हैं। अभी तक किसी भी समूह ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।

पाकिस्तान में 90 हजार से अधिक पोलिंग स्टेशन पर वोटिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में आठ फरवरी को मतदान के दौरान संसद और प्रांतीय विधानसभाओं के लिए जनप्रतिनिधियों का चुनाव होगा। देशभर में स्थानीय लोग अपने प्रतिनिधयों को चुनने के लिए 90,600 से अधिक पोलिंग बूछ पर वोट डालेंगे। पाकिस्तान चुनाव आयोग (ECP) के मुताबिक देश के लगभग 128 मिलियन मतदाताओं के लिए 90675 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इन स्टेशनों पर 2,76,402 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। अगर आयोग कानून का पालन करने में सफल होता, तो देशभर में लगभग 1,07,000 और मतदान केंद्रों की स्थापना होती। प्रत्येक में चार मतदान केंद्र भी होते। हालांकि, अब आठ फरवरी को मतदान 4.28 लाख मतदान केंद्रों की बजाय 2.76 लाख केंद्रों पर ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed