{"_id":"649865dfc0dcb8c4630714d7","slug":"pakistan-updates-many-killed-50-injured-in-bus-collision-sindh-province-nine-suspected-terrorists-arrested-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: सिंध प्रांत में दो बसों की टक्कर में सात की मौत, 42 घायल; पंजाब प्रांत से नौ संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: सिंध प्रांत में दो बसों की टक्कर में सात की मौत, 42 घायल; पंजाब प्रांत से नौ संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
Mon, 26 Jun 2023 03:28 AM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 26 Jun 2023 03:28 AM IST
विज्ञापन
Pakistan police
- फोटो : Khaleej times
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में रविवार को बड़ी सड़क दुर्घटना हुई। जानकारी के मुताबिक, सिंध प्रांत में दो यात्री बसों की जबरदस्त टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 42 अन्य घायल हो गए। बेनजीराबाद के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजीपी) मोहम्मद यूनिस चांडियो ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 4 बजे नवाबशाह के पास मेहरान राजमार्ग पर हुई। हादसे का शिकार हुई बसें कराची और पेशावर से आ रही थीं। घायलों का इलाज पीपुल्स यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में किया जा रहा है।
विज्ञापन
डीआइजीपी के मुताबिक, गाड़ियों की रफ्तार तेज होने की वजह से टक्कर हुई। दुर्घटना के बाद मेहरान राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया और वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर मोड़ दिया गया। इस महीने की शुरुआत में इस्लामाबाद-लाहौर मोटरवे पर कल्लार कहार के पास एक बस के पलट जाने से पांच महिलाओं सहित कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई थी और 31 अन्य घायल हो गए थे।
विज्ञापन
पंजाब प्रांत से नौ संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
इस बीच पाकिस्तान पुलिस ने पंजाब प्रांत के विभिन्न जिलों से आईएसआईएस और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े नौ कथित आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। दावा किया जा रहा है कि गिरफ्तार किए संदिग्ध प्रमुख प्रतिष्ठानों और कुछ धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। आतंकवादियों को गुजरांवाला, फैसलाबाद, डेरा गाजी खान, पंजाब के बहावलपुर और मुल्तान जिलों से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 2,970 ग्राम विस्फोटक, दो डेटोनेटर, 15 फीट सुरक्षात्मक फ्यूज तार, हथियार और प्रतिबंधित साहित्य बरामद किया गया है।
विज्ञापन
सिंध में चार माह में महिला ने व बच्चों के खिलाफ हिंसा के 913 मुकदमे दर्ज
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में साल के शुरुआती चार महीनों में ही काठम महिलाओं व बच्चों के खिलाफ पशुपति सिख हिंसा के 913 मामले सामने आए हैं। पाकिस्तानी समाचार पत्र डॉन में अधिकारों की वकालत करने वाली को संस्था एसएसडीओ के हवाले से प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया है कि इस अवधि में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के 771 मामले और बच्चों से जुड़ी हिंसा के 142 मामले सामने आए हैं। एसएसडीओ का मानना है कि ये मामले तो नमूना भर हैं। पाकिस्तान में महिलाओं व बच्चों के साथ हिंसा के ज्यादातर मामले सामने ही नहीं आ पाते हैं।