फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan trying to deceive FATF, exposes double attitude towards terrorists

Pakistan: एफएटीएफ को धोखा देने की कोशिश में जुटा पाकिस्तान, आतंकी वित्तपोषण पर प्रदर्शन निम्न

Wed, 14 Sep 2022 05:22 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 14 Sep 2022 05:22 AM IST
सार

साउथ एशिया प्रेस के मुताबिक, लश्कर-ए-ताइबा (एलईटी) के ऑपरेशनल कमांडर साजिद मीर के खिलाफ पाकिस्तान की हालिया कार्रवाई एफएटीएफ के लगातार दबाव का परिणाम है, वर्ना वह तो उसे मरा करार दे रहा था। इसी से उसके आतंकियों के प्रति दोहरे रवैये का पर्दाफाश होता है।

विज्ञापन
Pakistan trying to deceive FATF, exposes double attitude towards terrorists
एफएटीएफ को धोखा देने की कोशिश में पाकिस्तान (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वित्तीय कार्यकारी बल (एफएटीएफ) के एशिया-प्रशांत समूह ने धनशोधन और आतंकवाद के वित्तपोषण से निपटने संबंधी 11 में से 10 अंतरराष्ट्रीय मानकों पर पाकिस्तान की प्रभावशीलता को ‘निम्न’ स्तर का आंका है। ‘द डॉन’ की खबर के अनुसार, एफएटीएफ के सिडनी स्थित क्षेत्रीय सहयोगी एशिया प्रशांत समूह (एपीजी) ने अपने क्षेत्रीय सदस्यों की रेटिंग पर दो सितंबर तक एक अपडेट जारी किया।

विज्ञापन


इसमें कहा गया कि पाकिस्तान ने 11 लक्ष्यों में से सिर्फ एक में ‘मध्यम स्तर की प्रभावशीलता’ दिखाई। एफएटीएफ व एपीजी के 15 सदस्यीय संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने 29 अगस्त से दो सितंबर के बीच यह पता लगाने के लिए पाकिस्तान का दौरा किया कि उसने जून 2018 में तैयार की गई 34 सूत्रीय कार्य योजना पर कितना अमल किया है। हालांकि उसने इस साल फरवरी में पाया था कि पाकिस्तान ने सभी 34 बिंदुओं पर अमल किया था। एजेंसी
विज्ञापन


पाकिस्तान को पेरिस आधारित अंतरराष्ट्रीय निगरानी संगठन वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) की ग्रे-लिस्ट में शामिल होने के बाद अपने यहां सक्रिय संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के घोषित आतंकियों पर कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ा। हालांकि यह केवल दिखावे तक सीमित रही। अब पाकिस्तान के इस सूची से बाहर आने की संभावना है, लेकिन इससे पहले ही वह पुरानी हरकतों पर उतर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साउथ एशिया प्रेस के मुताबिक, लश्कर-ए-ताइबा (एलईटी) के ऑपरेशनल कमांडर साजिद मीर के खिलाफ पाकिस्तान की हालिया कार्रवाई एफएटीएफ के लगातार दबाव का परिणाम है, वर्ना वह तो उसे मरा करार दे रहा था। इसी से उसके आतंकियों के प्रति दोहरे रवैये का पर्दाफाश होता है। एलईटी ने दो दशक में कई बार अपना नाम बदला है। कुछ समय के लिए वह जमात-उल-दावा बन गया।


इस पर भी प्रतिबंध लग गया तो वह खुद को फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन कहने लगा। इसकी जांच शुरू हुई तो उसने अल्ला-हू-अकबर तहरीक का जामा ओढ़ लिया। हालांकि यह सवाल बना हुआ है कि क्या एफएटीएफ का दबाव उसे जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर पर कार्रवाई के लिए मजबूर कर सकता है। पाकिस्तान अजहर की देश में मौजूदगी से लगातार इनकार करता है और कहता है कि वह अफगानिस्तान में है। उसके दावों को पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर सक्रिय जैश समर्थक ही झुठलाते हैं। उनका कहना है कि काबुल पर तालिबान का कब्जा दुनिया में मुस्लिमों की जीत का रास्ता खोलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed