पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा: सिंध में दो ट्रेनों की टक्कर में 50 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा जख्मी
पाकिस्तान में सोमवार सुबह-सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया है। सिंध के डहारकी इलाके में दो ट्रेनें आपस में टकरा गई हैं। इस हादसे में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोमवार तड़के एक भीषण रेल हादसा हो गया। सिंध प्रांत के डहारकी में दो ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई, जिससे 50 लोगों की जान चली गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।
पाकिस्तान के सिंध प्रांत के घोटाकी जिले के डहारकी में सोमवार तड़के करीब 3:45 बजे मिल्लत एक्सप्रेस और सर सैय्यद एक्सप्रेस की आपस में टक्कर हो गई। इससे मिल्लत एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। मिली सूचना के मुताबिक, अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है और 100 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। घोटाकी जिले के डिप्टी कमिश्नर ने मौतों की पुष्टि की है।
At least 30 people died and several sustained injuries as Sir Syed Express train collided with Millat Express between Reti and Daharki railway stations in Ghotki, reports Pakistan's ARY News
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 7, 2021
मिल्लत एक्सप्रेस की कई बोगियां अनियंत्रित होकर दूसरी ट्रैक पर जा गिरीं और सामने से आ रही सर सैयद एक्सप्रेस उससे टकरा गई। इस कारण मिल्लत एक्सप्रेस की 8 और सर सैयद एक्सप्रेस की इंजन समेत चार बोगियों ट्रैक से उतर गईं। मिल्लत एक्सप्रेस कराची से सरगोधा और सर सैयद एक्सप्रेस रावलपिंडी से कराची जा रही थी।
छह से आठ बोगियां को हुआ भारी नुकसान
पाकिस्तानी अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। घोटाकी जिले के डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि हादसे में 13 से 14 बोगियां पलट गई हैं। इनमें से 6 से 8 को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि कई लोग अभी भी बोगियों में फंसे हुए हैं और उन्हें निकालने में काफी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। डेप्युटी कमिश्नर ने कहा कि राहत ट्रेन को रवाना कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि घायलों को ट्रैक्टर ट्रॉली के जरिये ले जाया जा रहा है। घोटाकी, धारकी, ओबरो और मीरपुर मथेलो के अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित करके सभी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को ड्यूटी पर बुलाया गया है।
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रेस्क्यू टीम पहुंच चुकी है, जिसके बाद राहत बचाव कार्य शुरू हो गया है। हालांकि, अभी तक हेवी कटर्स और मशीनरी यहां नहीं पहुंची है। ट्रेन हादसे की वजह से कई ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है।
अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि राहत और बचाव काम कब तक चलेगा। कमिश्नर ने कहा कि यह बहुत चुनौतीपूर्ण काम है। बोगियों में फंसे लोगों को निकालने के लिए बड़ी मशीनों को घटनास्थल पर लाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सभी डॉक्टरों को काम पर बुला लिया गया है। यात्रियों को राहत देने के लिए मेडिकल कैंप बनाया जा रहा है।