फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan to start registration of foreigners in view of changing situation in Afghanistan

इस्लामाबाद: पाकिस्तान शुरू करेगा विदेशियों का पंजीकरण, अफगानिस्तान की वजह से लिया फैसला

Thu, 08 Jul 2021 10:33 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 08 Jul 2021 10:33 PM IST
सार

मीडिया से बात करते हुए पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने कहा कि गृह मंत्रालय ने  सभी विदेशियों को पंजीकृत करने का फैसला किया है, भले वे कोई भी हों। उन्होंने कहा कि पिछले 70 वर्ष में 40,000 से 50,000 अज्ञात लोगों ने देश में प्रवेश किया है और इस बारे में कोई रिकॉर्ड नहीं है कि वे कहां हैं।

विज्ञापन
Pakistan to start registration of foreigners in view of changing situation in Afghanistan
पाकिस्तान का झंडा

विस्तार

पाकिस्तान ने गुरुवार को घोषणा की है कि वह पड़ोसी देश अफगानिस्तान में बदलती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए अपने देश में प्रवेश करने वाले सभी विदेशियों के पंजीकरण की प्रणाली शुरू कर रहा है। मीडिया से बात करते हुए पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने कहा कि गृह मंत्रालय ने (देश में आने वाले) सभी विदेशियों को पंजीकृत करने का फैसला किया है, भले वे कोई भी हों। उन्होंने कहा कि पिछले 70 वर्ष में 40,000 से 50,000 अज्ञात लोगों ने देश में प्रवेश किया है और इस बारे में कोई रिकॉर्ड नहीं है कि वे कहां हैं।

विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि पाकिस्तान में रहने वाले विदेशियों को बैंक खाते खोलने, व्यवसाय शुरू करने, सिम कार्ड प्राप्त करने और यात्रा एवं अन्य कानूनी गतिविधियों में उनकी मदद करने के लिए विशेष 'अन्य देशीय कार्ड' जारी किए जाएंगे। अहमद ने कहा कि सभी विदेशियों को पंजीकृत करने का निर्णय अफगानिस्तान में बदलती सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


अमेरिका और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन ने युद्धग्रस्त देश अफगानिस्तान से अपने सैन्य बलों की वापसी की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है, जिससे तालिबान और स्थानीय आतंकवादियों के मजबूत होने का खतरा बढ़ गया है। अधिकारियों को आने वाले वर्षों में अफगानिस्तान से बड़ी संख्या में लोगों के पाकिस्तान आने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्री ने कहा कि हाल में कुछ लोगों को फर्जी अफगान पहचान पत्र बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अहमद ने कहा कि सभी वीजा आवेदनों को ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया गया है और वीजा 30 दिनों के भीतर जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां ऑनलाइन आवेदनों की समीक्षा करती हैं और यदि वे 30 दिनों के भीतर जवाब नहीं देती हैं, तो हम वीजा जारी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed