{"_id":"6479ca41eda371f3ef09d443","slug":"pakistan-to-release-200-indian-fishermen-and-three-civilian-prisoners-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: 200 भारतीय मछुआरों और तीन कैदियों को रिहा करेगा पाकिस्तान, वाघा सीमा पर भारत को सौंप जाएगा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: 200 भारतीय मछुआरों और तीन कैदियों को रिहा करेगा पाकिस्तान, वाघा सीमा पर भारत को सौंप जाएगा
Fri, 02 Jun 2023 04:23 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 02 Jun 2023 04:23 PM IST
सार
विदेश मंत्री भुट्टो ने एक ट्वीट में कहा कि आज, पाकिस्तान 200 भारतीय मछुआरों और तीन नागरिक कैदियों को रिहा कर रहा है।
विज्ञापन
बिलावल भुट्टो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के भारत दौरे के बाद उनके तेवर काफी ढीले पड़े हैं। पहले भारत की सराहना और अब उन्होंने घोषणा की है कि पाकिस्तान शुक्रवार को मानवीय आधार पर 200 भारतीय मछुआरों और तीन असैन्य कैदियों को रिहा करेगा।
विज्ञापन
पिछले महीने पाकिस्तानी अधिकारियों ने कराची की जेल में बंद 198 भारतीय मछुआरों को देश की समुद्री सीमा में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद रिहा कर दिया था। उन्हें वाघा सीमा पर भारत को सौंपा था।
विज्ञापन
वहीं भुट्टो जरदारी ने एक ट्वीट में कहा कि आज, पाकिस्तान 200 भारतीय मछुआरों और तीन नागरिक कैदियों को रिहा कर रहा है। इससे पहले, 198 भारतीय मछुआरों को 12 मई 2023 को रिहा किया गया था। यह मानवीय मामलों का राजनीतिकरण नहीं करने की पाकिस्तान की नीति के अनुरूप है। करुणा को राजनीति पर वरीयता मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
बता दें कि पाकिस्तान और भारत नियमित रूप से मछुआरों को समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार करते हैं। हालांकि, उन्हें फिर रिहा कर दिया जाता है।