फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Tiktoker Ayesha's body found in Karachi hospital; Friends had eloped after drug overdose

Pakistan: कराची के अस्पताल में मिला टिकटॉकर आएशा का शव; ड्रग्स के ओवरडोज के बाद छोड़कर भाग गए थे दोस्त

Tue, 27 Jun 2023 02:18 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 27 Jun 2023 02:18 PM IST
सार

जांच अधिकारी ने बताया कि टिक टॉकर आएशा को चार अन्य महिलाओं के साथ बीती रात नदीम नाम के एक व्यक्ति ने डीएचए फेज-1, स्ट्रीट 32, सबा स्ट्रीट स्थित बंगले में एक निजी पार्टी में ले  गया था।

विज्ञापन
Pakistan: Tiktoker Ayesha's body found in Karachi hospital; Friends had eloped after drug overdose
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान के कराची में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के शव को अस्पताल में लावारिश तरीके से पाए जाने के बाद पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। मृतिका की पहचान अएशा के तौर पर की गई है, जो पंजाब प्रांत के शेखपुरा शहर में एक टिकटॉकर थी। पुलिस ने मृतिका के पिता सुल्तान का बयान दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


पिता ने बताया कि वह पंजाब में रहती थी और एक होटल में काम करती थी। उन्होंने कहा कि बेटी की शादी तीन साल पहले हुई थी जिसके बाद वह कराची के गुलिस्तान-ए-जोहर में रह रही थी। टिक टॉकर आएशा के पिता ने बताया कि उन्हें पुलिस के हवाले से बेटी के शव के बारे में पता चला था। उन्होंने कहा- मेरी बेटी जिबरान और एक महिला दोस्त पिंकी के साथ एक पार्टी में गई थी। मेरी बोटी की मौत अत्याधिक मात्रा में मादक पदार्थ लेने की वजह से हुई है, और वह पुलिस स्टेशन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर चुके हैं। 
विज्ञापन


आएशा के पिता के आरोपों के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इससे पहले दोपहर में ही पुलिस ने जिन्ना अस्पताल में टिक टॉकर के शव को छोड़ने वाले संदिग्ध को पकड़ लिया था। डीआईजी साउथ, इरफान बलूच के अनुसार जिबरान उर्फ जिम्मी और सेहरीश ने लड़की की लाश को जिन्ना अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि संदिग्ध महिला और जिम्मी की तलाश की जा रही है। फिलहाल पकड़ा गया संदिग्ध से पूछताछ जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले जांच अधिकारी ने बताया कि टिक टॉकर आएशा को चार अन्य महिलाओं के साथ बीती रात नदीम नाम के एक व्यक्ति ने डीएचए फेज-1, स्ट्रीट 32, सबा स्ट्रीट स्थित बंगले में एक निजी पार्टी में ले  गया था। हालांकि, बंगले का मालिक अपनी संपत्ति छोड़ फरार हो गया है। जांच के दौरान अधिकारियों को मालूम चला कि लड़की की हालत अधिक मात्रा में ड्रग लेने से बिगड़ी थी, लेकिन पोस्ट मार्टम में ड्रग का सेवन या हिंसा का कोई संकेत नहीं मिला। 


शुक्रवार को कई लोगों ने टिक टॉकर का शव जिन्ना अस्पताल में छोड़कर एक सफेद कार में बैठकर वहां से भाग गए थे। संदिग्धों ने सबा स्ट्रीट के चौहारे पर बंगले के पास कार को छोड़कर फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed