{"_id":"617eec061b451d757675e55b","slug":"pakistan-thieves-ransacked-hindu-temple-in-sindh-province-robbed-jewelry-and-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान : सिंध प्रांत में चोरों ने हिंदू मंदिर में की तोड़फोड़, चांदी के हार और नकदी चोरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान : सिंध प्रांत में चोरों ने हिंदू मंदिर में की तोड़फोड़, चांदी के हार और नकदी चोरी
Mon, 01 Nov 2021 12:48 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:48 AM IST
सार
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में चोरों ने मंदिर की दान पेटी से देवी-देवताओं के गले में पहने चांदी के तीन हार और 25,000 रुपये चोरी किए। मंदिर की देखभाल करने वाले भगवानदास की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सिंध में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ज्ञानचंद एसरानी ने त्वरित पुलिस कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
hindu temple in pakistan
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में शुक्रवार को एक हिंदू मंदिर में चोरों ने तोड़फोड़ की और चांदी के तीन हार और नकदी लूटकर भाग गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंध के कोटरी इलाके में देवी माता मंदिर की दान पेटी से 25,000 रुपये और देवी-देवताओं के गले में पहने चांदी के तीन हार चोरी हो गए। मंदिर की देखभाल करने वाले भगवानदास की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि आरोपी आसपास के ही रहने वाले हैं। हालांकि, पुलिस ने इन दावों को खारिज कर दिया कि चोरों ने लूट के दौरान मंदिर के देवी-देवताओं की बेअदबी की।। सिंध के अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ज्ञानचंद असरानी ने शीघ्रता से पुलिस कार्रवाई की अपील की और अधिकारियों से मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब हिंदू समुदाय दिवाली की तैयारी कर रहा है। इस साल अगस्त में भीड़ ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक हिंदू मंदिर पर हमला किया और उसके कुछ हिस्सों को जला दिया था। उसके बाद भीड़ ने मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया था।
विज्ञापन
भारत ने हमले की निंदा करते हुए पाकिस्तान पर धार्मिक अल्पसंख्यकों की रक्षा करने में पूरी तरह से विफल होने का आरोप लगाया है। भारत ने मंदिरों पर लगातार हो रहे हमलों को निंदनीय बताया।