{"_id":"6602a7444105625a590259e2","slug":"pakistan-terrorist-attack-second-consecutive-days-six-chinese-citizens-killed-in-khyber-pakhtunkhwa-updates-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Terror Attack: पाकिस्तान में लगातार दूसरे दिन आतंकी हमला, खैबर पख्तूनख्वा में पांच चीनी नागरिकों समेत 6 की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Terror Attack: पाकिस्तान में लगातार दूसरे दिन आतंकी हमला, खैबर पख्तूनख्वा में पांच चीनी नागरिकों समेत 6 की मौत
Tue, 26 Mar 2024 04:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 26 Mar 2024 04:15 PM IST
सार
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, बिशम थाना प्रभारी (एसएचओ) बख्त जहीर ने बताया कि यह एक आत्मघाती धमाका था। संबंधित अधिकारी सबूत इकट्ठा कर रहे हैं। घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शवों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में लगातार दूसरे दिन बड़ा आतंकी हमला हुआ है। यहां खैबर पख्तूनख्वा में एक आत्मघाती हमले में पांच चीनी नागरिकों समेत छह लोगों की जान चली गई। बताया गया कि हमलावर ने उनके काफिले को निशाना बनाया। घटना उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के शांगला में हुई। हमले में कई अन्य घायल भी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
क्या है मामला?
अशांत पश्चिमोत्तर प्रांत खैबर-पख्तूनख्वा में मंगलवार को विस्फोटक से भरे एक वाहन ने एक बस को टक्कर मार दी। इस दौरान बस में सवार कम से कम छह पांच नागरिकों की मौत हो गई। एक अन्य की भी जान जाने की खबर है। चीनी नागरिक दासू जलविद्युत परियोजना पर काम कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि शांगला जिले के बिशम इलाके में हुई घटना में कई अन्य घायल हो गए। घटना उस समय हुई, जब इस्लामाबाद से कोहिस्तान जा रही एक बस को सामने से आ रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी। अभी तक किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
विज्ञापन
संबंधित अधिकारी सबूत इकट्ठा कर रहे
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, बिशम थाना प्रभारी (एसएचओ) बख्त जहीर ने बताया कि यह एक आत्मघाती धमाका था। संबंधित अधिकारी सबूत इकट्ठा कर रहे हैं। घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शवों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। हम जांच करेंगे कि आत्मघाती हमलावर का वाहन कहां से और कैसे आया और यह कैसे हुआ?
विज्ञापन
पहले भी हो चुके हमले
शांगला कोहिस्तान के करीब है, जहां 2021 में एक आतंकवादी हमले में नौ चीनी समेत 13 लोग मारे गए थे। 60 अरब अमेरिकी डॉलर वाले चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के तत्वावधान में चल रही कई परियोजनाओं पर हजारों चीनी कर्मी पाकिस्तान में काम कर रहे हैं।