{"_id":"6755a31b738365d40d078a60","slug":"pakistan-terrorist-attack-on-police-post-in-balochistan-2-security-personnel-killed-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: बलूचिस्तान में पुलिस चौकी पर आतंकी हमला, तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: बलूचिस्तान में पुलिस चौकी पर आतंकी हमला, तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत
Sun, 08 Dec 2024 07:16 PM IST
राहुल कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: राहुल कुमार
Updated Sun, 08 Dec 2024 07:16 PM IST
सार
Balochistan:
विज्ञापन
पाकिस्तान में आतंकी हमला (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में आतंकी हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहे है। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में दो अलग-अलग जगहों पर हुए आतंकी हमलों में कम से कम तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गयी। स्थानीय पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी सरदार रिंद ने बताया कि आतंकवादियों ने शनिवार को डुकी जिले में एक कोयला खदान के पास एक जांच चौकी पर हमला किया, जिसमें फ्रंटियर कोर के दो सैनिक मारे गए और तीन अन्य जवान घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने घंटों तक चले हमले के दौरान रॉकेट, ग्रेनेड और भारी हथियारों का इस्तेमाल किया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने प्रभावी तरीके से जवाबी कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप कई हमलावर मारे गए और घायल भी हुए। हालांकि आतंकियों की सही संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
ग्वादर के जिवानी कस्बे में एक अन्य हमले में आतंकवादियों ने पाकिस्तान तटरक्षक बल के गश्ती दल को दरान इलाके में एक लाइटहाउस के पास एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) से निशाना बनाया। पुलिस ने बताया कि इस हमले में एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई।
इस बीच कलात कस्बे में उस समय तनाव फैल गया, जब अज्ञात लोगों ने ऐतिहासिक मिरी किले के पास एक स्मारक में आग लगा दी। अधिकारियों ने बताया कि आगजनी में बलूच संस्कृति का प्रतीक स्मारक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दो प्रतिमाएं नष्ट हो गईं। उन्होंने बताया कि इस घटना की स्थानीय निवासियों ने व्यापक निंदा की और सांस्कृतिक प्रतीक को नष्ट किए जाने पर गुस्सा जताया।